पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हमला बोला, कहा-भाजपा को सरकार में रहने का कोई अधिकार नहीं

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 10, 2021 02:59 PM2021-03-10T14:59:04+5:302021-03-10T20:45:38+5:30

कांग्रेस ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे को ‘भ्रष्टाचार और नाकामी पर पर्दा डालने की नाकाम कोशिश’ करार देते हुए कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को राज्य की स्थिति का संज्ञान लेते हुए सरकार को बर्खास्त करना चाहिए।

Uttarakhand Former Chief Minister Harish Rawat attacked BJP has no right to stay in government | पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हमला बोला, कहा-भाजपा को सरकार में रहने का कोई अधिकार नहीं

उत्तराखंड के सियासी घटनाक्रम पर नजर रख रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर हमला बोला है।

Highlightsअब मुख्यमंत्री के इस्तीफे से सारे घोटाले सामने आ गए हैं।चार महीने पहले उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने त्रिवेंद्र रावत के खिलाफ सीबीआई जांच का आदेश दिया था। उल्लेखनीय है कि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

देहरादूनः उत्तराखंड में कई दिनों से जारी सियासी घमासान पर आज राज्य के नए मुख्यमंत्री की घोषणा के साथ ही विराम लग गया है।

त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफा देने के बाद तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। भाजपा विधानमंडल दल (BJP Legislature’s) (BJP Legislature’s) की बैठक के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत को सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री के पद का भार सौंपा गया।

त्रिवेंद्र रावत के इस्तीफा देने के बाद उत्तराखंड के सियासी घटनाक्रम पर नजर रख रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा “भाजपा को सरकार में रहने का कोई अधिकार नहीं है। मैं गर्वनर से कहूंगा कि वह राज्य में दोबारा चुनाव कराएं। भाजपा ने 2016 में हमारी सरकार गिराई थी।

उन्होंने कहा कि दल-बदलू भाजपा का नुकसान कर रहे हैं। उत्तराखंड में भाजपा ने अस्थिरता फैलाई। हरीश रावत ने यह भी कहा कि भाजपा बताए कि मुख्यमंत्री ने कोई भ्रष्टाचार किया है या कोई और कारण है। जिससे उन्हें हटा दिया गया है।”हरीश रावत ने कहा कि राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।

भाजपा ने मान लिया है उनसे सरकार नहीं चलाई जा रही है। बजट सेशन जब चल रहा है, तब उनके भरारीसैंण से दिल्ली तलब किया गया। जिस तरीके से भाजपा ने दिल्ली बुलाया वो संविधान के प्रति उनका डिस-रिगार्ड शो करता है। उन्होंने जनता के गुस्से से बचने के लिए चेहरे बदलने का सहारा लिया है।

भाजपा को सरकार बनाने का कोई हक नहीं है। उत्तराखंड के लिए एक ही स्थिति सही है। वो है उत्तराखंड में नए सिरे से चुनाव करवाए जाएं।उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत का इस्तीफे ‘भ्रष्टाचार और नाकामी पर पर्दा डालने की नाकाम कोशिश है’ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को राज्य की स्थिति का संज्ञान लेते हुए सरकार को बर्खास्त करना चाहिए। यादव ने यह दावा भी किया कि इस इस्तीफे से भाजपा ने स्वीकार कर लिया है कि पिछले चार साल में उत्तराखंड में सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है।

‘‘मैं समझता हूं कि त्रिवेंद्र रावत का इस्तीफा चार साल से चल रहे भ्रष्टाचार और नाकामियों पर पर्दा डालने की नाकाम कोशिश है।’’ यादव के मुताबिक, चार महीने पहले उत्तराखंड हाईकोर्ट ने त्रिवेंद्र रावत के खिलाफ सीबीआई जांच का आदेश दिया था। जिसके बाद राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जाकर इस आदेश पर स्थगन लेने की कोशिश की। अब मुख्यमंत्री के इस्तीफे से सारे घोटाले सामने आ गए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ रावत का इस्तीफा नाकाफी है। हमारी मांग है कि राष्ट्रपति महोदय इस स्थिति का संज्ञान लें और सरकार को बर्खास्त करें। राष्ट्रपति शासन लगाकर नए सिरे से चुनाव कराया जाए।’’ उल्लेखनीय है कि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। बुधवार को विधानमंडल दल की बैठक होगी जिसमें पार्टी विधायक दल का नया नेता चुना जाएगा जो प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री होगा।

Web Title: Uttarakhand Former Chief Minister Harish Rawat attacked BJP has no right to stay in government

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे