20 साल पहले बुद्ध की प्रतिमा को गिराने की सजा देने के लिए तालीबान पर US ने गिराए बम: सीएम योगी

By रुस्तम राणा | Published: November 14, 2021 03:35 PM2021-11-14T15:35:50+5:302021-11-14T15:48:30+5:30

सीएम योगी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 20 साल पहले तालीबान ने अफगानिस्तान के बामियान में गौतम बुध की 2500 मूर्तियों को नष्ट किया था। तब दुनिया ने उनके क्रूर अत्याचारों को देखा था।

US dropping bombs on Taliban their punishment for destroying Budhha statue 20 yrs ago says cm Yogi | 20 साल पहले बुद्ध की प्रतिमा को गिराने की सजा देने के लिए तालीबान पर US ने गिराए बम: सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ

Highlightsसंबोधन में कहा इतिहासकारों ने किया राष्ट्र से छलकहा- चंद्रगुप्त मौर्य से हारे सिकंदर को बताया महान

लखनऊ: सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस तालीबान ने 20 साल पहले बुद्ध की प्रतिमा को तोड़ा था। उस तालिबान की कितनी दुर्दशा हुई, जब अमेरिका ने ड्रोन से उन पर हमला किया। उन्होंने कहा कि यूएस के द्वारा बम गिराकर ईश्वर ने तालीबान को इस कृत्य के लिए सजा दी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि शांति के दूत महात्मा बुद्ध ने दुनिया पर कभी युद्ध नहीं थोपा, वह हमेशा मानवता के प्रेरणा स्रोत और भक्ति के केन्द्र रहेंगे। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 20 साल पहले तालीबान ने अफगानिस्तान के बामियान में गौतम बुध की 2500 मूर्तियों को नष्ट किया था। तब दुनिया ने उनके क्रूर अत्याचारों को देखा था।   

उन्होंने कहा भारतीय या दुनिया में कहीं भी शांति और सद्भाव का समर्थन करने वाले किसी भी व्यक्ति को तालिबानियों के उनकी प्रतिमा को नष्ट करने के दृश्यों को नहीं भूलना चाहिए। 

योगी ने आगे कहा कि आपने देखा होगा कि उसके कुछ ही दिनों बाद अमेरिका ने वहां बम गिराए और तालिबानी मारे जाने लगे। हमने कहा था कि गौतम बुद्ध की मूर्ति के साथ उन्होंने जो किया उसके लिए भगवान उन्हें दंडित कर रहे हैं। 

चंद्रगुप्त मौर्य का वर्णन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप जानते है देश से कितना धोखा हुआ है। उस समय जो चंद्रगुप्त मौर्य से हारा था उस सिकंदर को महान बता दिया गया। फिर भी इतिहासकार इस पर मौन साधे हुए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर ये सच्चाई भारतीयों के सामने आ जाती तो समाज पुनः खड़ा हो जाता और जब समाज खड़ा हो जाता तो राष्ट्र भी खड़ा हो जाता। 

Web Title: US dropping bombs on Taliban their punishment for destroying Budhha statue 20 yrs ago says cm Yogi

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे