राज ठाकरे से गठबंधन ठीक नहीं, भाजपा को न केवल मुम्बई में बल्कि देश भर में नुकसान होगा: आठवले
By भाषा | Updated: January 13, 2020 14:21 IST2020-01-13T14:21:08+5:302020-01-13T14:21:08+5:30
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा, ‘‘ रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) दृढ़ता से भाजपा के साथ है और पार्टी को दलितों का समर्थन मिल रहा है। इसलिए, मनसे के समर्थन की जरूरत नहीं है क्योंकि उसकी राजनीति क्षेत्रीय है।

भाजपा की पूर्व सहयोगी शिवसेना ने उससे अलग होकर कांग्रेस एवं राकांपा के साथ गठजोड़ कर लिया है और यह गठबंधन महाराष्ट्र में सत्तासीन है।
केंद्रीय मंत्री और आरपीआई (ए) के प्रमुख रामदास आठवले ने कहा कि भाजपा यदि राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) से हाथ मिलाती है तो वह राजनीतिक रूप से नुकसान उठायेगी।
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा, ‘‘ रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) दृढ़ता से भाजपा के साथ है और पार्टी को दलितों का समर्थन मिल रहा है। इसलिए, मनसे के समर्थन की जरूरत नहीं है क्योंकि उसकी राजनीति क्षेत्रीय है।
हिंदी भाषी प्रवासियों के खिलाफ मनसे के आक्रामक रुख के चलते भाजपा जैसी राष्ट्रीय पार्टी को नुकसान होगी।’’ आठवले ने कहा कि भाजपा को न केवल मुम्बई में बल्कि देश भर में नुकसान होगा। ठाकरे ने हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस से मुलाकात की थी जिससे राजनीतिक समीकरण की अटकलें लगने लगी थीं। भाजपा की पूर्व सहयोगी शिवसेना ने उससे अलग होकर कांग्रेस एवं राकांपा के साथ गठजोड़ कर लिया है और यह गठबंधन महाराष्ट्र में सत्तासीन है।