RLSP के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा जेडीयू में शामिल, बोले- 2019 में भारी बहुमतों से होगी जीत

By पल्लवी कुमारी | Published: December 28, 2018 05:57 PM2018-12-28T17:57:00+5:302018-12-28T17:57:00+5:30

बिहार के पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा, उपेन्द्र कुशवाहा के राजग छोड़कर संप्रग में शामिल होने के बाद मैंने आरएलएसपी छोड़ दी है और आरएलएसपी के 35 राज्य स्तरीय पदाधिकारियों और 1200 कार्यकर्ताओं के साथ जद (यू) में शामिल हो रहा हूं।''

RLSP vice-president Bhagwan Singh Kushwaha joins JD(U) | RLSP के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा जेडीयू में शामिल, बोले- 2019 में भारी बहुमतों से होगी जीत

RLSP के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा जेडीयू में शामिल, बोले- 2019 में भारी बहुमतों से होगी जीत

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भगवान सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार(28 दिसम्बर) को पार्टी छोड़ दी है। पार्टी छोड़ते ही वह अपने समर्थकों के साथ सत्तारूढ़ जेडीयू में शामिल हो गए हैं। जिसके बाद उन्होंने कहा, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) राज्य में अगले साल होने वाले  लोकसभा चुनावों में भारी बहुमतों से जीत दर्ज करेगी। 

कुशवाहा आरएलएसपी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ जद (यू) की राज्य इकाई के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा और अन्य की मौजूदगी में पार्टी कार्यालय में पार्टी में शामिल हुए।

बिहार के पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा, उपेन्द्र कुशवाहा के राजग छोड़कर संप्रग में शामिल होने के बाद मैंने आरएलएसपी छोड़ दी है और आरएलएसपी के 35 राज्य स्तरीय पदाधिकारियों और 1200 कार्यकर्ताओं के साथ जद (यू) में शामिल हो रहा हूं।'' 

उन्होंने कहा,''मैं जब आरएलएसपी में शामिल हुआ तो उस समय मेरी शर्त थी कि पार्टी राजग के साथ बनी रहनी चाहिए। मैंने उपेन्द्र कुशवाहा का राजग के साथ बना रहना सुनिश्चित करने के वास्ते अपनी तरफ से भरपूर कोशिश की लेकिन नीतीश कुमार के राजग में शामिल होने के बाद उन्होंने (उपेन्द्र) असहज महसूस करना शुरू कर दिया था।'' 

उन्होंने कहा कि उनके समर्थक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के विकास की कहानी का हिस्सा बने रहना चाहते है। उन्होंने कहा,''2019 लोकसभा चुनाव एक चुनौती है और 2020 (राज्य में विधानसभा चुनाव) एक बहुत बड़ी चुनौती है लेकिन हम 2019 और 2020 दोनों चुनावों को जीतेंगे।

इससे पूर्व जद(यू) के प्रमुख और राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने भगवान सिंह कुशवाहा और उनके 1200 समर्थकों तथा कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि इससे पार्टी मजबूत होगी।
(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ) 

Web Title: RLSP vice-president Bhagwan Singh Kushwaha joins JD(U)

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे