लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत मिशन पर शशि थरूर ने किया ट्वीट, कहा- मेक इन इंडिया अब बन गया है आत्मनिर्भर भारत, नए नाम से वहीं पुराना शेर बेच गए

By सुमित राय | Updated: May 13, 2020 15:47 IST

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत मिशन पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है।

Open in App
ठळक मुद्देशशि थरूर ने कहा है कि मेक इन इंडिया अब आत्मनिर्भर भारत बन गया है, क्या इसके अलावा कुछ और भी था।पीएम मोदी ने मंगलवार को देश को संबोधित करते हुए आत्मनिर्भर भारत मिशन की बात की थी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शाशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत मिशन पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि मेक इन इंडिया अब आत्मनिर्भर भारत बन गया है, क्या इसके अलावा कुछ और भी था। बता दें कि पीएम मोदी ने मंगलवार को देश को संबोधित करते हुए आत्मनिर्भर भारत मिशन की बात की थी।

शशि थरूर ने अपने ट्वीट करते हुए लिखा, "नए नाम से वही पुराना शेर बेच गए और सपनों के वो फिर से ढेरों ढेर बेच गए। मेक इन इंडिया अब आत्मनिर्भर भारत है, क्या इसके अलावा कुछ और भी था।"

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश को संबोधित करते हुए 20 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान किया था और आत्मनिर्भर भारत अभियान पर जोर दिया था।

पीएम मोदी ने कहा, "कोरोना संकट का सामना करते हुए, नए संकल्प के साथ मैं आज एक विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा कर रहा हूं। ये आर्थिक पैकेज, 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' की अहम कड़ी के तौर पर काम करेगा। इन सबके जरिए देश के विभिन्न वर्गों को, आर्थिक व्यवस्था की कड़ियों को, 20 लाख करोड़ रुपये का संबल मिलेगा, सपोर्ट मिलेगा। 20 लाख करोड़ रुपये का ये पैकेज, 2020 में देश की विकास यात्रा को, आत्मनिर्भर भारत अभियान को एक नई गति देगा।"

उन्होंने कहा था, "अब रिफॉर्म के उस दायरे को व्यापक करना है, नई ऊंचाई देनी है। आत्मनिर्भरता, आत्मबल और आत्मविश्वास से ही संभव है। आत्मनिर्भरता, ग्लोबल सप्लाई चेन में कड़ी स्पर्धा के लिए भी देश को तैयार करती है।  ये संकट इतना बड़ा है, कि बड़ी से बड़ी व्यवस्थाएं हिल गई हैं। लेकिन इन्हीं परिस्थितियों में हमने, देश ने हमारे गरीब भाई-बहनों की संघर्ष-शक्ति, उनकी संयम-शक्ति का भी दर्शन किया है। आज से हर भारतवासी को अपने लोकल के लिए ‘वोकल’ बनना है, न सिर्फ लोकल प्रोडक्ट खरीदने हैं, बल्कि उनका गर्व से प्रचार भी करना है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारा देश ऐसा कर सकता है।"

टॅग्स :शशि थरूरनरेंद्र मोदीकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी