पंजाब: सीएम अमरिंदर सिंह अपने मंत्रियों, विधायकों और अफसरों के लिए खरीदेंगे 400 लग्जरी वाहन, जनता के खजाने पर पड़ेगा इतने करोड़ का बोझ

By भाषा | Published: October 19, 2018 05:20 PM2018-10-19T17:20:33+5:302018-10-19T17:24:01+5:30

अमरिंदर सिंह कैबिनेट के 17 मंत्रियों को टोयाटा फॉर्च्यूनर या टोयाटा क्रिस्टा दिया जाएगा, जबकि विधायकों के लिए 97 टोयाटा क्रिस्टा खरीदे जाएंगे।

Punjab government approves more than 400 luxury vehicles for chief ministers, ministers and bureaucrats | पंजाब: सीएम अमरिंदर सिंह अपने मंत्रियों, विधायकों और अफसरों के लिए खरीदेंगे 400 लग्जरी वाहन, जनता के खजाने पर पड़ेगा इतने करोड़ का बोझ

पंजाब के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो)

चंडीगढ़, 19 अक्टूबर (भाषा) पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों और नौकरशाहों के लिए 400 से अधिक लग्जरी वाहनों को मंजूरी प्रदान की है। परिवहन विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

अधिकारियों ने बताया कि इन नये वाहनों को खरीदे जाने से राजकोष पर लगभग 80 करोड़ रुपये का भार पड़ने की संभावना है।

परिवहन विभाग के एक आदेश के मुताबिक नियमों के तहत विभाग ने मुख्यमंत्री के लिए दो बुलेट प्रूफ सहित 16 लैंड क्रूजर, उनके कर्मचारियों के लिए 13 महिन्द्रा स्कार्पियो, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारियों (ओएसडी) के लिए 14 मारूति डिजायर/ होंडा अमेज/ इर्टिगा कार को मंजूरी दी है।

इसके अलावा अमरिंदर सिंह कैबिनेट के 17 मंत्रियों को टोयाटा फॉर्च्यूनर या टोयाटा क्रिस्टा दिया जाएगा, जबकि विधायकों के लिए 97 टोयाटा क्रिस्टा खरीदे जाएंगे।

हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने नये लग्जरी वाहनों के लिए खरीद आर्डर नहीं दिया है। 

पंजाब सरकार के खजाने पर अतिरिक्त बोझ

बीकेयू सहित कृषि संगठनों ने विभाग के आदेश की आलोचना करते हुये कहा है कि इससे राज्य के राजकोष पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

गौरतलब है कि राज्य विधानसभा के बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री ने कहा था कि राज्य पर करीब 1,95,978 करोड़ रुपये का कर्ज है।

अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ने राज्य में शिरोमणी अकाली दल (बादल) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की गठबंधन सरकार को हराकर मार्च 2017 में सरकार बनायी थी।

अमरिंदर सिंह सरकार ने राज्य में भ्रष्टाचार, नशाखोरी और बेरोजगारी दूर करने जैसे वादे करके जनमत हासिल किया था। लेकिन अमरिंदर सरकार पहले डेढ़ साल में अपने वादों पर पूरी तरह खरी उतरती नहीं दिख रही है।
 

Web Title: Punjab government approves more than 400 luxury vehicles for chief ministers, ministers and bureaucrats

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे