काउंट डाउन...हर दिन मंदी की खबर और हर दिन भाजपा सरकार की इस पर खामोशी दोनों ही बहुत खतरनाक हैंः प्रियंका गांधी
By भाषा | Updated: September 5, 2019 13:06 IST2019-09-05T13:05:39+5:302019-09-05T13:06:50+5:30
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भाजपा सरकार पर लगातार हमला कर रही हैं। प्रियंका गांधी खासकर मंदी को लेकर आजकल ज्यादा ट्वीट कर अर्थव्यवस्था पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अब तो आप जागिए। देश बेहाल है।

इस सरकार के पास न हल है न देशवासियों को भरोसा दिलाने का बल है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अर्थव्यवस्था में सुस्ती और वाहनों की बिक्री में गिरावट को लेकर बृहस्पतिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि मंदी पर सरकार की चुप्पी खतरनाक है।
उन्होंने यह भी कहा कि बयानबाजी और अफवाहें फैलाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि ठोस कदम उठाने होंगे। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, "काउंट डाउन.... हर दिन मंदी की खबर और हर दिन भाजपा सरकार की इस पर खामोशी दोनों ही बहुत खतरनाक हैं।''
काउंटडाउन: हर दिन मंदी की खबर और हर दिन भाजपा सरकार की इस पर खामोशी: दोनों बहुत खतरनाक हैं।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 5, 2019
इस सरकार के पास न हल है न देशवासियों को भरोसा दिलाने का बल है।
सिर्फ बहानेबाजी, बयानबाजी और अफवाहें फैलाने से काम नहीं चलेगा।#EconomyInCrisishttps://t.co/nrANrebP3n
उन्होंने दावा किया, ''इस सरकार के पास न हल है न देशवासियों को भरोसा दिलाने का बल है। सिर्फ बहानेबाजी, बयानबाजी और अफवाहें फैलाने से काम नहीं चलेगा।" कांग्रेस महासचिव ने जो खबर शेयर की है उसके मुताबिक, अगस्त महीने में ट्रकों की बिक्री में करीब 60 फीसदी की गिरावट आई है।