प्रियंका गांधी वाड्रा का ट्वीट, यूपी भाजपा सरकार महिलाओं पर हो रहे अपराध रोकने में एकदम ज़ीरो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 25, 2019 01:45 PM2019-09-25T13:45:01+5:302019-09-25T13:45:01+5:30

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा कि चाहे हर रोज कहना पड़े, मैं कहती रहूंगी। उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार महिलाओं पर हो रहे अपराध रोकने में एकदम ज़ीरो साबित हो रही है। यूपी भाजपा अव्वल है: महिलाओं के खिलाफ अपराध के आँकडें दबाने में। अपराधियों को बचाने में। शिकायतकर्ता को डराने धमकाने में।

Priyanka Gandhi Vadra's tweet, UP BJP government absolutely zero in stopping crimes against women | प्रियंका गांधी वाड्रा का ट्वीट, यूपी भाजपा सरकार महिलाओं पर हो रहे अपराध रोकने में एकदम ज़ीरो

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि प्रदेश सरकार का अपराध पर कोई काबू नहीं है। 

Highlightsराज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार का अपराध पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''आप उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के दावों और उनकी हकीकत का मिलान करके देखिए।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर फिर हमला बोला। प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अपराध रोकने में असफल है। प्रियंका गांधी रोज ट्वीट कर केंद्र और उप्र सरकार पर हमला कर रही है। 

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि चाहे हर रोज कहना पड़े, मैं कहती रहूंगी। उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार महिलाओं पर हो रहे अपराध रोकने में एकदम ज़ीरो साबित हो रही है। यूपी भाजपा अव्वल है: महिलाओं के खिलाफ अपराध के आँकडें दबाने में। अपराधियों को बचाने में। शिकायतकर्ता को डराने धमकाने में।

योगी सरकार का अपराध पर कोई नियंत्रण नहीं रहा: प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में हत्या एवं महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ने का दावा करते हुए आरोप लगाया कि राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार का अपराध पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''आप उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के दावों और उनकी हकीकत का मिलान करके देखिए। '' प्रियंका ने दावा किया, ''भाजपा सरकार हर रोज अपराधमुक्त करने का ढोल पीट रही है जबकि सच्चाई ये है, 22 दिनों में 12 गोलीकांड, 4 हत्याएँ। महिलाओं पर अत्याचार। '' उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि प्रदेश सरकार का अपराध पर कोई काबू नहीं है। 

Web Title: Priyanka Gandhi Vadra's tweet, UP BJP government absolutely zero in stopping crimes against women

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे