प्रियंका गांधी आज मुजफ्फरनगर के किसानों को करेंगी संबोधित, 23 फरवरी को मथुरा में करेंगी जनसभा

By अनुराग आनंद | Published: February 20, 2021 07:52 AM2021-02-20T07:52:52+5:302021-02-20T07:55:18+5:30

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में जाकर किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेर रहीं प्रियंका गांधी शनिवार को मुजफ्फरनगर का रुख करेंगी। यहां बघरा गांव में प्रियंका गांधी किसानों को संबोधित करेंगी।

Priyanka Gandhi to participate in Kisan Panchayat of Muzaffarnagar today, will address public meeting in Mathura on 23 February | प्रियंका गांधी आज मुजफ्फरनगर के किसानों को करेंगी संबोधित, 23 फरवरी को मथुरा में करेंगी जनसभा

प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)

Highlightsयूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं जिसे देखते हुए प्रियंका यूपी में काफी एक्टिव नजर आ रही हैं।इससे पहले प्रियंका गांधी यूपी के सहारनपुर और बिजनौर में हुई किसान महापंचायत में शामिल हो चुकी हैं।

मथुराकांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा केन्द्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शनरत किसानों के पक्ष में 23 फरवरी को यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगी। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी ने बताया कि प्रियंका 23 फरवरी को मथुरा में सौंख रोड पर पालीखेड़ा गांव में एक जनसभा को संबोधित करेंगी।

उन्होंने बताया, ‘‘कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मथुरा के तीन धार्मिक स्थलों के नाम मांगे हैं जिस पर उन्हें वृन्दावन, कुम्भ पूर्व वैष्णव बैठक के आयोजन एवं मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर के नाम सुझाए गए हैं।’’ चौधरी ने बताया कि प्रियंका इन स्थानों पर पूजा-अर्चना के लिए जा सकती हैं।  

मथुरा में प्रियंका गांधी का दौरा रद्द कर इस वजह से 23 फरवरी को किया गया-

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का होने वाला मथुरा दौरा एक दिन पहले रद्द कर दिया गया था। शुक्रवार को यहां मथुरा के सौंख रोड पालीखेड़ा में किसान पंचायत होने वाली थी। बता दें कि, पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कैप्टन सतीश शर्मा के निधन के कारण अब ये इस पंचायत का आयोजन 23 फरवरी को होगा। पार्टी के प्रदेश सचिव और मथुरा प्रभारी अमित सिंह ने ये जानकारी दी है।

प्रियंका गांधी का मुजफ्फरनगर दौरा आज, किसानों को करेंगी संबोधित-

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में जाकर किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेर रहीं प्रियंका गांधी शनिवार को मुजफ्फरनगर का रुख करेंगी। मुजफ्फरनगर के बघरा गांव में आज प्रियंका किसानों को संबोधित करेंगी। इससे पहले प्रियंका गांधी यूपी के सहारनपुर और बिजनौर में हुई किसान महापंचायत में शामिल हो चुकी हैं।

प्रियंका गांधी का अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर है नजर

यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं जिसे देखते हुए प्रियंका यूपी में काफी एक्टिव नजर आ रही हैं। सहारनपुर में शाकुंभरी देवी के दर्शन और प्रयागराज में संगम में डुबकी के जरिए वो लोगों से जुड़ रही हैं। किसान आंदोलन को लेकर वो लगातार सरकार पर हमलावर हैं। फरवरी में अब तक प्रियंका 4 बार यूपी का दौरा कर चुकी हैं।

(एजेंसी इनपुट)

Web Title: Priyanka Gandhi to participate in Kisan Panchayat of Muzaffarnagar today, will address public meeting in Mathura on 23 February

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे