राष्ट्रपति कोविंद ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का सीएम नियुक्त करने का नोटिफिकेशन जारी किया, 6 मंत्री भी लेंगे शपथ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 14, 2020 09:01 PM2020-02-14T21:01:15+5:302020-02-14T21:01:49+5:30

अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को शपथ लेंगे। सुबह 10 बजे रामलीला मैदान में शपथ लेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने विस्तार के लिए पूरे देश में स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

President Ram Nath Kovind issued notification to appoint Arvind Kejriwal as CM of Delhi, 6 ministers will also take oath | राष्ट्रपति कोविंद ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का सीएम नियुक्त करने का नोटिफिकेशन जारी किया, 6 मंत्री भी लेंगे शपथ

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का सीएम नियुक्त करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया।

Highlights6 मंत्री भी मुख्यमंत्री के साथ शपथ लेंगे।अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को शपथ लेंगे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का सीएम नियुक्त करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। 6 मंत्री भी मुख्यमंत्री के साथ शपथ लेंगे।

अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को शपथ लेंगे। सुबह 10 बजे रामलीला मैदान में शपथ लेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने विस्तार के लिए पूरे देश में स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

आप के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने पीटीआई को दिये साक्षात्कार में कहा कि पार्टी ने ''सकारात्मक राष्ट्रवाद'' के साथ पार्टी के विस्तार पर चर्चा करने के लिये रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के करीबी राय ने कहा कि पार्टी पहले चरण में पंजाब समेत कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ने पर भी नजरें टिकाए हुए है।

उन्होंने कहा, ''रविवार को होने वाली बैठक का एजेंडा बड़े पैमाने पर स्वंयसेवकों को पार्टी शामिल करके हमारे संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार देना है।'' केजरीवाल की पिछली सरकार में मंत्री रहे राय ने कहा कि लोग फोन नंबर (9871010101) पर मिस कॉल करके 'आप' के ''राष्ट्र निर्माण अभियान'' से जुड़ सकेंगे।

उन्होंने कहा, ''हम इस अभियान के जरिये बड़े पैमाने पर लोगों के बीच जाकर उन्हें स्वयंसेवक बनाएंगे। पार्टी देशभर में स्थानीय निकाय चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश और गुजरात में आगामी स्थानीय निकाय चुनाव भी लड़ेगी।'' उन्होंने कहा, ''हम दिल्ली में सकारात्मक राष्ट्रवाद का प्रसार करेंगे, जो प्रेम और सम्मान पर आधारित होगा। भाजपा का राष्ट्रवाद घृणा और विभाजन पर आधारित है।'' 

Web Title: President Ram Nath Kovind issued notification to appoint Arvind Kejriwal as CM of Delhi, 6 ministers will also take oath

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे