लाइव न्यूज़ :

बोले अमित शाह, नरेंद्र मोदी सरकार संसद के दोनों सदनों में कराएगी OBC विधेयक पारित 

By भाषा | Updated: April 3, 2018 20:56 IST

शाह ने कहा कि कांग्रेस ने राज्यसभा में विधेयक पारित कराने में बाधा डाली थी। मोदी सरकार सभी समुदायों के कल्याण में विश्वास करती है और इसने ओबीसी के लिए काफी कुछ किया है।

Open in App

बेंगलुरु, 3 अप्रैलः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने कर्नाटक के कागीनेले में मंगलवार को अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को आश्वासन दिया कि नरेन्द्र मोदी सरकार कांग्रेस के विरोध के बावजूद ओबीसी विधेयक संसद में पारित कराएगी। उन्होंने अन्य पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को यहां संबोधित करते हुए कहा, 'कांग्रेस चाहे जितना बाधा डालना चाहे लेकिन केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार संसद के दोनों सदनों में ओबीसी विधेयक पारित कराएगी। यह हमारा निर्णय है और हम समुदाय को न्याय दिलाएंगे।' 

शाह ने कहा कि कांग्रेस ने राज्यसभा में विधेयक पारित कराने में बाधा डाली थी। मोदी सरकार सभी समुदायों के कल्याण में विश्वास करती है और इसने ओबीसी के लिए काफी कुछ किया है। हमने ओबीसी सहित सभी समुदायों के लिए कई योजनाएं शुरू कीं। मुद्रा बैंक, उज्ज्वला, सौभाग्य और प्रधानमंत्री योजना सहित कई योजनाएं लागू की गईं। ये योजनाएं लाभार्थियों तक पहुंची हैं।

उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना के तहत करीब एक करोड़ लोगों को मिले ऋण में से करीब50 लाख ओबीसी युवकों को ऋण मिला। कम से कम एक लाख ओबीसी महिलाओं को गैस कनेक्शन दिया गया।

लिंगायम समुदाय को धार्मिक अल्पसंख्यक का दर्जा देने की में सिद्धारमैया सरकार की पहल का जिक्र करते हुए शाह ने आरोप लगाए कि कांग्रेस ब्रिटेन के बांटो और राज करो की नीति अपना रही है और समुदायों के बीच खाई पैदा कर रही है।

उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ मोदी सरकार ओबीसी सहित सभी समुदायों के लिए काम कर रही है और इसका एजेंडा है 'सबका साथ सबका विकास।' शाह ने लोगों को आश्वासन दिया कि आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ताओं के हत्यारों को पाताल से भी ढूंढ निकाला जाएगा और जेल में बंद किया जाएगा। शाह कर्नाटक में अपने प्रचार के पांचवें दौर में यहां आए हुए थे। राज्य में 12 मई को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

टॅग्स :अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीमोदी सरकारकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018कांग्रेसकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं