लाइव न्यूज़ :

'सांसद संजय राउत और आदित्य ठाकरे का होना चाहिये नार्को टेस्ट', सुशांत के मामले में भाजपा ने शिवसेना पर बोला हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: August 9, 2020 18:46 IST

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इन सब प्रतिक्रियाओं से जाहिर है कि शिवसेना सीबीआई जांच से बहुत नर्वस, बहदवास और घबराई हुई है. इससे दिशा सालियान- सुशांत सिंह राजपूत के मामले में शिवसेना के दामन पर दाग दिखाई देता है और शक होता है कि शिवसेना के घनिष्ट संबंध- संपर्क आरोपियों के साथ हैं.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार भाजपा ने शिव सेना के सांसद संजय राउत और आदित्य ठाकरे नार्को टेस्ट कराने की मांग कर दी हैभाजपा प्रवक्ता डॉ निखिल आनंद ने सुशांत सिंह राजपूत के मामले में शिवसेना के मुखपत्र सामना में छपे आलेख को निहायत ही वाहियात आलेख बताया है

पटना: बिहार भाजपा ने शिव सेना के सांसद संजय राउत और आदित्य ठाकरे नार्को टेस्ट कराने की मांग कर दी है. बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉ निखिल आनंद ने सुशांत सिंह राजपूत के मामले में शिवसेना के मुखपत्र सामना में छपे आलेख को निहायत ही वाहियात आलेख बताया है. उन्होंने कहा कि इससे पहले भी सुशांत की संदेहास्पद मृत्यु के तुरंत बाद सामना ने एक घटिया आलेख लिखा था. इस आलेख में सुशांत के परिवार, प्रशंसको, बिहार सरकार- पुलिस, बिहार की जनता का घोर अपमान किया गया है. साथ एक मृत आत्मा का चरित्रहनन करने की कोशिश की गई है. 

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इन सब प्रतिक्रियाओं से जाहिर है कि शिवसेना सीबीआई जांच से बहुत नर्वस, बहदवास और घबराई हुई है. इससे दिशा सालियान- सुशांत सिंह राजपूत के मामले में शिवसेना के दामन पर दाग दिखाई देता है और शक होता है कि शिवसेना के घनिष्ट संबंध- संपर्क आरोपियों के साथ हैं. निखिल आनंद ने कहा कि शिवसेना की बहदवासी भरी बेचैन प्रतिक्रिया के कारण अब तो सीबीआई को संजय राउत- आदित्य ठाकरे से भी पूछताछ करनी चाहिए. यही नहीं, अगर शिवसेना के लोगों को दिशा- सुशांत के मामले इतनी पुख्ता जानकारी है तो संजय राउत- आदित्य ठाकरे का नारको टेस्ट होना चाहिए, ताकि रहस्य से पर्दा उठ जाये. 

उन्होंने शिवसेना-कांग्रेस गठजोड वाली सरकार पर हमला करते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार के सभी सहयोगी दल कांग्रेस, शिवसेना, एनसीपी के शीर्ष नेता भी सुशांत के मामले पर गंदी राजनीति के कारण सवालों के घेरे में हैं. आदित्य ठाकरे ने उनसे पूछे जा रहे सवालों के डरकर सफाई दी. अब तो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी चुप्पी तोडनी चाहिए, क्योंकि महाराष्ट्र सरकार सुशांत के न्याय के खिलाफ खुलकर आरोपियों के पक्ष में खडी हो गई है. राज्य सरकार पुलिस के साथ मिलकर सबूतों को मिटाने और तथ्यों से छेडछाड करने में लगी हुई है.

टॅग्स :बिहारसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

राजनीति अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस