MP Ki Taja Khabar: राज्यसभा चुनाव में सपा, बसपा, निर्दलीय करेंगे बीजेपी का समर्थन, कांग्रेस खेमे में मची हलचल

By शिवअनुराग पटैरया | Published: June 3, 2020 06:15 PM2020-06-03T18:15:20+5:302020-06-03T18:15:20+5:30

मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने बहुत की पहले से ही तैयारी कर रखी है।

MP Ki Taja Khabar: SP, BSP, Independents will support BJP in Rajya Sabha elections, stir in Congress camp | MP Ki Taja Khabar: राज्यसभा चुनाव में सपा, बसपा, निर्दलीय करेंगे बीजेपी का समर्थन, कांग्रेस खेमे में मची हलचल

MP Ki Taja Khabar: राज्यसभा चुनाव में सपा, बसपा, निर्दलीय करेंगे बीजेपी का समर्थन, कांग्रेस खेमे में मची हलचल

Highlightsभाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेरसिंह को प्रत्याशी बनाया है। जबकि कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह और फूलसिंह बरैया को मैदान में उतारा है।वर्तमान सदस्य संख्या को देखते हुए भाजपा के पक्ष में दो सीटें जाने की उम्मीद है। वहीं कांग्रेस की एक सीट पर ही जीत पक्की है। 

मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दावा किया है कि राज्यसभा के चुनाव में सपा, बसपा और निर्दलीय विधायक भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन करेंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा के दोनों प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान के बाद कांग्रेस में हलचल मच गई है। 

मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने बहुत की पहले से ही तैयारी कर रखी है। भाजपा ने शुरू से कहा था कि हम राज्यसभा की 2 सीटें जीतेंगे। सरकार बनाने में समर्थन के अब राज्यसभा चुनाव में भी सपा, बसपा और निर्दलीय विधायक भाजपा का समर्थन करेंगे।  

आपने राज्यसभा चुनाव में विधायकों की खरीद फरोख्त की भी आशंका जताई और कहा कि भाजपा का जो विधायक है एक कार्यकर्ता है, वह किसी प्रलोभन में फंसने वाला नहीं है। हम दोनों सीटों को ताकत से जीतेंगे। वहीं, गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस को दिग्विजय सिंह के बजाय फूल सिंह बरैया को पहले उम्मीदवार के रुप में प्राथमिकता देनी चाहिए। 

गौरतलब है कि भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेरसिंह को प्रत्याशी बनाया है। जबकि कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह और फूलसिंह बरैया को मैदान में उतारा है। वर्तमान सदस्य संख्या को देखते हुए भाजपा के पक्ष में दो सीटें जाने की उम्मीद है। वहीं कांग्रेस की एक सीट पर ही जीत पक्की है। 

Web Title: MP Ki Taja Khabar: SP, BSP, Independents will support BJP in Rajya Sabha elections, stir in Congress camp

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे