मानसून सत्रः अभी तक नहीं मिला 17वीं लोकसभा को उपाध्यक्ष, अधीर रंजन ने बिरला को लिखा पत्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 9, 2020 19:04 IST2020-09-09T19:04:08+5:302020-09-09T19:04:08+5:30

सदन में मुख्य विपक्षी पार्टी के नेता ने यह भी कहा कि 17वीं लोकसभा के अस्तित्व में आने के बाद से ही उपाध्यक्ष का पद खाली पड़ा है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपसे आग्रह करूंगा कि मानसून सत्र में ही उपाध्यक्ष का चुनाव हो। मैं आशा करता हूं कि आपके मार्गदर्शन में संवैधानिक व्यवस्था का पालन किया जाएगा।’’

Monsoon Session Congress leader Adhir Ranjan Chowdhury written to Lok Sabha Speaker Already a year has elapsed deprived of having a Deputy Speaker | मानसून सत्रः अभी तक नहीं मिला 17वीं लोकसभा को उपाध्यक्ष, अधीर रंजन ने बिरला को लिखा पत्र

ओम बिरला को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि आगामी मानसून सत्र में ही सदन के उपाध्यक्ष पद को भरा जाए। (file photo)

Highlightsचौधरी ने कहा कि परंपरा के अनुसार उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को दिया जाता है और इसके कई उदाहरण भी हैं।‘‘संवैधानिक व्यवस्था के मुताबिक नयी लोकसभा के वजूद में आने के बाद उपाध्यक्ष का पद जल्द से जल्द भरा जाता है।’’मुताबिक, एक साल बीत गए, लेकिन लोकसभा का उपाध्यक्ष खाली पड़ा है।

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि आगामी मानसून सत्र में ही सदन के उपाध्यक्ष पद को भरा जाए।

सदन में मुख्य विपक्षी पार्टी के नेता ने यह भी कहा कि 17वीं लोकसभा के अस्तित्व में आने के बाद से ही उपाध्यक्ष का पद खाली पड़ा है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपसे आग्रह करूंगा कि मानसून सत्र में ही उपाध्यक्ष का चुनाव हो। मैं आशा करता हूं कि आपके मार्गदर्शन में संवैधानिक व्यवस्था का पालन किया जाएगा।’’ मानसून सत्र 14 सितंबर से आरंभ हो रहा है। चौधरी ने कहा कि परंपरा के अनुसार उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को दिया जाता है और इसके कई उदाहरण भी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘संवैधानिक व्यवस्था के मुताबिक नयी लोकसभा के वजूद में आने के बाद उपाध्यक्ष का पद जल्द से जल्द भरा जाता है।’’ उनके मुताबिक, एक साल बीत गए, लेकिन लोकसभा का उपाध्यक्ष खाली पड़ा है। पिछली लोकसभा में अन्नाद्रमुक के एम थम्बीदुरै को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया था।