मोदी सरकार बताए, कितने हज़ार करोड़ के इलेक्टोरल बॉन्ड जारी हुए, भाजपा को कितने हज़ार करोड़ मिलेः कांग्रेस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2019 15:34 IST2019-11-18T15:34:54+5:302019-11-18T15:34:54+5:30

रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘आरबीआई ने चुनावी बॉन्ड का विरोध किया कि इससे गुमनाम चंदा व धनधोधन में बढ़ोतरी होगी। अब मोदी सरकार बताए कि कितने हजार करोड़ के इलेक्टोरल बॉन्ड जारी हुए?’’

Modi government should tell, how many thousand crore electoral bonds were issued, how many thousand crores BJP got: Congress | मोदी सरकार बताए, कितने हज़ार करोड़ के इलेक्टोरल बॉन्ड जारी हुए, भाजपा को कितने हज़ार करोड़ मिलेः कांग्रेस

क्या ये है हजारों करोड़ की भाजपा का मंत्र?

Highlightsभाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सवाल किया।सुरजेवाला ने सवाल किया, ‘‘भाजपा को कितने हजार करोड़ मिले? क्या यह एक हाथ लें और दूसरे हाथ दें वाली बात है?

कांग्रेस ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए सोमवार को दावा किया कि चुनावी बॉन्ड से गुमनाम चंदे और धनशोधन में बढ़ोतरी होगी।

भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सवाल किया कि सत्तारूढ़ पार्टी को बताना चाहिए कि चुनावी बॉन्ड के माध्यम से उसे कितने हजार करोड़ रुपये का चंदा मिला। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आरबीआई ने चुनावी बॉन्ड का विरोध किया कि इससे गुमनाम चंदा व धनधोधन में बढ़ोतरी होगी। अब मोदी सरकार बताए कि कितने हजार करोड़ के इलेक्टोरल बॉन्ड जारी हुए?’’

सुरजेवाला ने सवाल किया, ‘‘भाजपा को कितने हजार करोड़ मिले? क्या यह एक हाथ लें और दूसरे हाथ दें वाली बात है? क्या ये है हजारों करोड़ की भाजपा का मंत्र?’’ उन्होंने जिस मीडिया रिपोर्ट का हवाला दिया उसमें दावा किया गया है कि चुनावी बॉन्ड की व्यवस्था की आधिकारिक घोषणा से पहले रिजर्व बैंक ने इस कदम का विरोध किया था।

Web Title: Modi government should tell, how many thousand crore electoral bonds were issued, how many thousand crores BJP got: Congress

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे