पंकजा मुंडे को एक और झटका, MLC टिकट नहीं मिला, अब महाराष्ट्र भाजपा की नई कार्यकारिणी से बाहर

By भाषा | Published: July 3, 2020 08:03 PM2020-07-03T20:03:33+5:302020-07-03T21:47:46+5:30

महाराष्ट्र भाजपा ने भाजपा के कद्दावर दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे को एक और झटका दिया है। नई कार्यकारिणी में उन्हें जगह नहीं दी गई है।

maharashtra bjp Pankaja Munde shock not get MLC ticket now out of BJP's new executive | पंकजा मुंडे को एक और झटका, MLC टिकट नहीं मिला, अब महाराष्ट्र भाजपा की नई कार्यकारिणी से बाहर

कार्यकारिणी में 12 सचिव, एक कोषाध्यक्ष और 55 विशेष रूप से चयनित सदस्य होंगे। (file photo)

Highlightsपंकजा मुंडे पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में परली सीट पर अपने चचेरे भाई और राकांपा नेता धनंजय मुंडे से हार गई थीं। विधानसभा चुनाव में हार और 21 मई को विधान परिषद चुनाव में टिकट न मिलने से पंकजा के निराश और नाराज होने की खबरें आई थीं।पाटिल ने कहा, “मुंडे को जल्दी ही पार्टी के राष्ट्रीय भूमिका दी जाएगी। उन्हें भाजपा की कोर कमेटी का सदस्य भी बनाया जाएगा।”

मुंबईःमहाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को राज्य में पार्टी की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा कि जल्दी ही पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे को पार्टी में राष्ट्रीय स्तर की भूमिका मिलेगी।

एक संवाददाता सम्मलेन में पाटिल ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका के अलावा मुंडे को भाजपा की कोर कमेटी का सदस्य भी बनाया जाएगा। भाजपा के कद्दावर दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में परली सीट पर अपने चचेरे भाई और राकांपा नेता धनंजय मुंडे से हार गई थीं।

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को राज्य में पार्टी की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा कि जल्दी ही पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे को पार्टी में राष्ट्रीय स्तर की भूमिका मिलेगी। एक संवाददाता सम्मलेन में पाटिल ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका के अलावा मुंडे को भाजपा की कोर कमेटी का सदस्य भी बनाया जाएगा।

प्रदेश की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया लंबित थी

देवेंद्र फड़नवीस नीत पूर्ववर्ती सरकार में राजस्व मंत्री रहे पाटिल को पिछले साल जुलाई में राज्य भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया था। उसी समय से प्रदेश की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया लंबित थी। पाटिल ने कहा, “नई कार्यकारिणी में 68 कार्यकारी समिति के सदस्य, 12 उपाध्यक्ष, पांच महासचिव, 12 सचिव, एक कोषाध्यक्ष और एक संगठन महासचिव होंगे।

इनके अलावा 139 आमंत्रित और 58 विशेष रूप से आमंत्रित सदस्य होंगे।” उन्होंने कहा, “मुंडे को जल्दी ही पार्टी में राष्ट्रीय स्तर की भूमिका दी जाएगी। उन्हें भाजपा की कोर कमेटी का सदस्य भी बनाया जाएगा।” भाजपा के कद्दावर दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में परली सीट पर अपने चचेरे भाई और राकांपा नेता धनंजय मुंडे से हार गई थीं।

विधान परिषद चुनाव में टिकट न मिलने से पंकजा के निराश और नाराज होने की खबरें आई थीं

विधानसभा चुनाव में हार और 21 मई को विधान परिषद चुनाव में टिकट न मिलने से पंकजा के निराश और नाराज होने की खबरें आई थीं। प्रदेश की नई कार्यकारिणी में 12 उपाध्यक्ष होंगे जिनमें पूर्व मंत्री राम शिंदे, अन्य पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक जयकुमार रावल और संजय कुटे शामिल होंगे। पाटिल ने कहा कि बीड से सांसद और पंकजा की छोटी बहन प्रीतम मुंडे और प्रदेश भाजपा प्रवक्ता माधव भंडारी भी कार्यकारी समिति में उपाध्यक्ष होंगे।

विधानसभा चुनाव में हार और 21 मई को विधान परिषद चुनाव में टिकट न मिलने से पंकजा के निराश और नाराज होने की खबरें आई थीं। पाटिल ने कहा, “मुंडे को जल्दी ही पार्टी के राष्ट्रीय भूमिका दी जाएगी। उन्हें भाजपा की कोर कमेटी का सदस्य भी बनाया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि प्रदेश की नई कार्यकारिणी में 12 उपाध्यक्ष होंगे जिनमें पूर्व मंत्री राम शिंदे, अन्य पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक जयकुमार रावल और संजय कुटे शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी में 12 सचिव, एक कोषाध्यक्ष और 55 विशेष रूप से चयनित सदस्य होंगे।

वी पी दुरईसामी भाजपा की तमिलानाडु इकाई के उपाध्यक्ष नियुक्त हुए

तमिलनाडु विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर वी पी दुरईसामी शुक्रवार को भाजपा की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष नियुक्त किये गये। हाल ही में वह द्रमुक छोड़ कर भगवा पार्टी में शामिल हुए थे। भाजप में 22 मई को उनके शामिल होने से एक दिन पहले उन्हें द्रमुक उप महासचिव पद से हटा दिया गया था।

दरअसल, उन्होंने यह टिप्पणी की थी कि भारत भाजपा के साथ सुरक्षित हाथों में है। पार्टी के एक बयान के मुताबिक, उनके अलावा प्रदेश महासचिव वनाती श्रीनिवासन, एम चक्रवर्ती और नयनार नागेंद्रन उन 10 नेताओं में शामिल हैं जिन्हें शुक्रवार को पार्टी के उपाध्यक्ष पदों पर नियुक्त किया गया। मार्च में प्रदेश भाजपा प्रमुख बने मुरूगन ने उन्हें इन पदों पर नियुक्त किया। मुरूगन ने पार्टी की प्रदेश इकाइयों के लिये नये पदाधिकारियों की भी घोषणा की। 

Web Title: maharashtra bjp Pankaja Munde shock not get MLC ticket now out of BJP's new executive

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे