लोकसभा चुनाव 2019: प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर तंज, कहा- 'चौकीदार हैं या दिल्ली से पधारे शहंशाह'

By भाषा | Published: April 24, 2019 02:42 PM2019-04-24T14:42:16+5:302019-04-24T14:42:16+5:30

Lok Sabha Election 2019: Priyanka Gandhi comments on PM Modi rally in bundelkhand | लोकसभा चुनाव 2019: प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर तंज, कहा- 'चौकीदार हैं या दिल्ली से पधारे शहंशाह'

प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)

Highlightsफतेहपुर रैली मेंप्रियंका गांधी वाड्रा भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा हैप्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी 'हां' कहने पर वाराणसी सीट से चुनाव लड़ुंगी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुंदेलखंड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली की तैयारियों में पानी की कथित बर्बादी को लेकर तंज कसा है। प्रियंका ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, ''जब पूरा बुंदलेखंड, वहाँ के नर नारी, स्कूलों के बच्चे, फसलें और पशु-पक्षी भयंकर सूखे का आतंक झेल रहे हैं, तब हमारे प्रधान ‘प्रचारमंत्री’ के स्वागत में पीने का पानी टैंकरों से बाँदा की सड़कों पर उड़ेला जा रहा है ।'' 

उन्होंने तंज कसते हुए सवाल किया, ''यह चौकीदार हैं या दिल्ली से पधारे कोई शहंशाह ?'' प्रियंका ने सूखा प्रभावित बुंदेलखंड में मोदी की रैली के लिए पानी की बर्बादी करने को लेकर वायरल हुए वीडियो को टैग भी किया है । 

फतेहपुर चुनावी रैली में पीएम मोदी पर निशाना

उत्तर प्रदेश फतेहपुर रैली में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि इनके पास सच में कोई काम नहीं है, सिवाय गांधी परिवार के बारे में बता करने के। प्रियंका गांधी वाड्रा लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए दिनों यूपी में कई रैलियां कर रही हैं।  

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, इनको ये सनक है, मेरे परिवार के बारे में ही बात करते रहते हैं, 50 प्रतिशत इनका जो चुनावी भाषण होता है वो बस मेरे परिवार के बारे में बात करते हैं। हमेशा यही बात करते हैं कि नेहरू जी ने क्या किया, इंदिरा गांधी ने क्या किया। लेकिन ये नहीं बताएंगे कि पांच साल में इन्होंने क्या किया है? 

Web Title: Lok Sabha Election 2019: Priyanka Gandhi comments on PM Modi rally in bundelkhand