लोक जनशक्ति पार्टी में कार्यरत पदाधिकारियों ने थामा JDU का दामन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 24, 2021 10:12 PM2021-02-24T22:12:32+5:302021-02-24T22:29:35+5:30

बीते साल बिहार विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान के नेतृत्व में लोक जनशक्ति पार्टी सिर्फ एक सीट पर ही जीत दर्ज कर पाई थी...

Lok Janshakti Party officials join Janata Dal United | लोक जनशक्ति पार्टी में कार्यरत पदाधिकारियों ने थामा JDU का दामन

जदयू में शामिल होने के बाद विक्टरी का साइन बनाते कार्यकर्ता।

Highlightsलोजपा के पदाधिकारी हुए जदयू में शामिल।बिहार विधान सभा चुनाव में लोजपा को मिली थी करारी हार।

जनता दल (यू) के राष्ट्रीय कार्यालय में 24 फरवरी को दिल्ली लोजपा (लोक जनशक्ति पार्टी) में कार्यरत पदाधिकारियों ने जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ली। इसमें बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता और नेता सबसे अधिक संख्या में रहे। 

जदयू नेता राकेश कुशवाहा, श्याम सतयारथी, एकनाथ सिंह के नेतृत्व में सपन्न हुआ और लोजपा नेता योगेंद्र गोस्वामी सीमा देवी और विनोद भगत के नेतृत्व में लोजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी को जॉइन किया।

बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा को मिली थी करारी हार

बीते बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा की करारी हार के बाद बिहार से लेकर दिल्ली तक लोजपा कार्यकर्ता जदयू के साथ जुड़ रहे हैं। दिल्ली में लोजपा के कार्यकर्ताओं का जदयू संग जुड़ने से अगले वर्ष होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव में दिल्ली के खासकर पूर्वांचल के मतदातों की एकजुट एमएनसीएच देखने को मिलेगी। 

लोजपा कार्यकर्ता खुद अपनी ही पार्टी से नाराज

दिल्ली में जेडीयू लगातार संगठन विस्तार के साथ साथ राज्य के सभी मुद्दों पर सरकार के सामने सवाल खड़े कर रही है। चिराग पासवान की राजनीति के खिलाफ खुद लोजपा के कार्यकर्ता नाराज नजर आ रहे हैं, जिसके बाद लोजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जेडीयू का दामन थामा जा रहा है।

Web Title: Lok Janshakti Party officials join Janata Dal United

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे