लालू जी, हमें, देवगौड़ा जी सभी को पार्टी प्रमुख पद छोड़ना चाहिए, हम तो दूसरे लोगों को भी कहेंगे भइया नया जेनरेशन हैः रामविलास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 29, 2019 08:46 PM2019-11-29T20:46:40+5:302019-11-29T20:46:40+5:30

रामविलास ने अपने पुत्र चिराग पासवान के पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष और भतीजा प्रिंस राज को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें शुभकामना दी, खुशी का इजहार किया और कहा ''हम तो दूसरे लोगों को भी कहेंगे भइया नया जेनरेशन है, छोड़ते (पार्टी पद) क्यों नहीं हो। लालू जी जेल में बंद हैं।

Lalu ji, we, Dev Gowda ji should all leave the party chief's post, we will also tell other people, brother, this is the new generation: Ram Vilas | लालू जी, हमें, देवगौड़ा जी सभी को पार्टी प्रमुख पद छोड़ना चाहिए, हम तो दूसरे लोगों को भी कहेंगे भइया नया जेनरेशन हैः रामविलास

मुलायम सिंह यादव को जबतक अखिलेश यादव ने नहीं हटाया तबतक पकड़े रहे।

Highlightsअपने ही बच्चों में बनाना है (राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष)। चाहे तेजस्वी, तेजप्रताप या मीसा को बनावें।किसी को भी बना दें। झारखंड में शिबू सोरेन भी अपना (झामुमो प्रमुख का पद) पकड़े हुए हैं।

केंद्रीय मंत्री और लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान ने कहा कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद सहित देश के अन्य वयोवृद्ध राजनेताओं को नई पीढ़ी को मौका देते हुए अपने-अपने राजनीतिक उत्तराधिकारियों की घोषणा कर देनी चाहिए।

पटना के बापू सभागार में लोजपा के स्थापना दिवस पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए रामविलास ने अपने पुत्र चिराग पासवान के पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष और भतीजा प्रिंस राज को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें शुभकामना दी, खुशी का इजहार किया और कहा ''हम तो दूसरे लोगों को भी कहेंगे भइया नया जेनरेशन है, छोड़ते (पार्टी पद) क्यों नहीं हो। लालू जी जेल में बंद हैं।

अपने ही बच्चों में बनाना है (राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष)। चाहे तेजस्वी, तेजप्रताप या मीसा को बनावें। किसी को भी बना दें। झारखंड में शिबू सोरेन भी अपना (झामुमो प्रमुख का पद) पकड़े हुए हैं। मुलायम सिंह यादव को जबतक अखिलेश यादव ने नहीं हटाया तबतक पकड़े रहे।

उधर देवगौड़ा जी 93 साल के हो गए हैं। उधर अकाली दल के हैं सभी जगह...। उन्होंने कहा, '' नया जेनरेशन आ गया है। अपने जीते जी देख लो कि हमने जिस पौधे को लगाया है वह पौधा फल फूल रहा है। हमारी जो आगे आने वाली पीढ़ी है...।

हर बाप को चाहत होनी चाहिए कि हम जितनी दूरी पर पहुंचे हैं, हमारी संतान चाहे बेटा हो या बेटी उससे भी आगे बढे़। इसलिए पढ़ाइए लिखाइए अपना उत्ताधिकारी बनाकर उसे आगे बढ़ाने का काम कीजिए। हमलोगों ने किया।’’ परिवारवाद करने के आरोप के बारे में रामविलास ने कहा ''ऐसा कोई एक पीढ़ी में कर सकता है। रामचंद्र पासवान को बढ़ाए थे। एक बार जीत जाता पर चार बार एमपी (सांसद) रहा। पारस बाबू 1977 से विधायक रहे। चिराग नक्सल प्रभावित जमुई से चुनाव दोबारा भारी मतों जीते।’’

Web Title: Lalu ji, we, Dev Gowda ji should all leave the party chief's post, we will also tell other people, brother, this is the new generation: Ram Vilas

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे