लॉकडाउन पर कपिल सिब्बल का तंज- 'एक भारत रामायण और अंताक्षरी देख रहा है, तो वहीं दूसरा घर जाने की राह'

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 1, 2020 14:21 IST2020-04-01T14:21:59+5:302020-04-01T14:21:59+5:30

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, बीते 12 घंटों में कोरोना वायरस के मामलों में 240 की बढ़त हुई है। कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1637 हो गई है।

kapil sibal attacks govt on coronavirus lockdown on migrant labourers | लॉकडाउन पर कपिल सिब्बल का तंज- 'एक भारत रामायण और अंताक्षरी देख रहा है, तो वहीं दूसरा घर जाने की राह'

Kapil Sibal (File Photo)

Highlightsलॉकडाउन के दौरान पूरे देश से हजारों की संख्या में मजदूरों ने पलायन किया।भारत में कोरोना वायरस की वजह से 38 लोगों की मौत हो गई है।

नई दिल्ली:  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कोरोना वायरस और देश में चल रहे लॉकडाउन को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा है। कपिल सिब्बल ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ''दो भारत हैं। एक जो घर पर है, योग कर रहा है, रामायण देख रहा है और अंताक्षरी खेल रहा है। जबकि दूसरा भारत घर पहुंचने की कोशिश कर रहा है। खाने के लिए लड़ रहा है, बिना शेल्टर के है और बिना किसी सहायता के है।''  भारत में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। हर दिन नए मामलों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए देश में 25 मार्च से 21 दिनों के लॉकडाउन है। आज लॉकडाउन का आठवां दिन है। 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान लोगों को घरों में रहने को कहा गया है। इस बीच पूरे देश से हजारों की संख्या में मजदूरों ने पलायन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका ऐलान 24 मार्च की रात आठ बजे किया था। 

भारत में 1637 कोरोना वायरस के मरीज

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, बीते 12 घंटों में कोरोना वायरस के मामलों में 240 की बढ़त हुई है। कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1637 हो गई है( इसमें 1466 लोगों को अभी संक्रमण है, 133 ठीक/डिस्चार्ज/माइग्रेटिड लोग हैं और 38 मौतें शामिल हैं। 

Web Title: kapil sibal attacks govt on coronavirus lockdown on migrant labourers

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे