मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों को किया आगाह, पृथ्वी दिवस पर कहा- जलवायु परिवर्तन एक बड़ा खतरा है

By भाषा | Published: April 22, 2020 07:22 PM2020-04-22T19:22:04+5:302020-04-22T19:22:04+5:30

22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस है। मानव के लिए चुनौती बनते जा रहा है। दुनिया भर में जल, जमीन सहित कई चीज खत्म हो रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई सीएम ने लोगों को आगाह किया।

india earth day Chief Minister Mamata Banerjee warns people Climate change big danger | मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों को किया आगाह, पृथ्वी दिवस पर कहा- जलवायु परिवर्तन एक बड़ा खतरा है

पृथ्वी दिवस दुनियाभर में हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। (file photo)

Highlightsबनर्जी ने बुधवार को लोगों को आगाह किया कि जलवायु परिवर्तन का और भी बड़ा खतरा व्यापक स्तर पर मंडरा रहा है। उन्होंने ट्वीट किया कि आज पृथ्वी दिवस है। हमारा ग्रह मानव इतिहास के सबसे बड़े संकटों में से एक कोरोना महामारी से गुजर रहा है।

कोलकाताः कोरोना वायरस महामारी को मानव सभ्यता के इतिहास की सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को लोगों को आगाह किया कि जलवायु परिवर्तन का और भी बड़ा खतरा व्यापक स्तर पर मंडरा रहा है।

पृथ्वी दिवस पर बनर्जी ने लोगों को एक साथ मिलकर इस ग्रह को बचाने के वास्ते जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का मुकाबला करने को कहा। उन्होंने ट्वीट किया कि आज पृथ्वी दिवस है। हमारा ग्रह मानव इतिहास के सबसे बड़े संकटों में से एक कोरोना महामारी से गुजर रहा है। लेकिन एक और बड़ा खतरा जो हम पर मंडरा रहा है - जलवायु परिवर्तन। इन चुनौतियों से लड़ने और अपने इस खूबसूरत ग्रह को बचाने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए। पृथ्वी दिवस दुनियाभर में हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने पृथ्वी को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पृथ्वी को स्वच्छ, स्वस्थ तथा और समृद्ध बनाने की दिशा में काम करने का संकल्प लेने के लिए कहा। उन्होंने टि्वटर पर लिखा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर हम सभी हमारी देखभाल और करुणा के लिए अपने ग्रह का आभार व्यक्त करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि चलिए एक स्वच्छ, स्वस्थ तथा और अधिक समृद्ध ग्रह बनाने की ओर काम करने का संकल्प लें। मोदी ने कहा, ‘‘कोविड-19 को हराने के लिए अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे सभी लोगों का आभार।’’ 

Web Title: india earth day Chief Minister Mamata Banerjee warns people Climate change big danger

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे