मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका, कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी BJP में शामिल

By प्रिया कुमारी | Published: July 12, 2020 01:46 PM2020-07-12T13:46:12+5:302020-07-12T14:25:16+5:30

मध्य प्रदेश में टीकमगढ़ के बड़ा मलहरा से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने भाजपा ज्वाइन कर लिया है। विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की।

in Madhya Pradesh Pradhyuman Singh Lodhi Congress MLA join Bharatiya Janata Party BJP | मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका, कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी BJP में शामिल

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका, कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी BJP में शामिल

Highlightsमध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। टीकमगढ़ के बड़ा मलहरा से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी भी भाजपा में आ गए हैं।

मध्य प्रदेश22 विधायकों के पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होन के बाद अब टीकमगढ़ के बड़ा मलहरा से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी भी भाजपा में आ गए हैं। कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के लिए भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने  पहुंचे। इसके साथ ही कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि पार्टी से और भी कई नेता जा सकते हैं। 


बता दें दिसंबर 2018 में विधान सभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ललिता यादव को प्रद्युम्न सिंह लोधी मात दी थी। साथ ही प्रद्युम्न सिंह लोधी मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रिय उपाध्यक्ष उमा भारती के बंगले पर जाकर मुलाकात की थी। उसके बाद भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले। पार्टी में शामिल होने के बाद प्रद्युम्न सिंह लोधी ने मु्ख्यमंत्री को मिठाई खिलाई। 

20 मार्च को गिरी थी एमपी में कांग्रेस की सरकार

20 मार्च को सिंधिया समर्थक 6 मंत्रियों समेत 22 विधायकों के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद 20 मार्च को कमलनाथ को इस्तीफा देना पड़ा था और 15 महीने पुरानी कांग्रेस सरकार गिर गई थी। 23 मार्च को शिवराज सिंह चौहान ने चौथी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

Web Title: in Madhya Pradesh Pradhyuman Singh Lodhi Congress MLA join Bharatiya Janata Party BJP

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे