बिहार कांग्रेस शर्मसार: कांग्रेसियों में फिर जूतम-पैजार, प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के सामने हुआ मारपीट

By एस पी सिन्हा | Published: February 24, 2021 08:26 PM2021-02-24T20:26:02+5:302021-02-24T20:29:50+5:30

जिलाध्यक्ष के व्यवहार पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। मामला बिगड़ता गया और कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष पर टूट पड़े।

in bihar Congressmen were beaten up again in front of Jutam-Paizar | बिहार कांग्रेस शर्मसार: कांग्रेसियों में फिर जूतम-पैजार, प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के सामने हुआ मारपीट

(फाइल फोटो)

Highlightsकार्यक्रम स्थल पर हाथापाई के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। नाराज कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष के रवैये से नाखुश होकर उन्हें पीटने के लिए मंच पर चढ़ गए।

पटना,24 फरवरीबिहार में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस के अंदर घमासान जारी है। कांग्रेस में एकबार फिर से गुटबाजी सामने आई है। कटिहार दौरे पर गये कांग्रेस प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास के सामने ही कांग्रेसी भिड़ गए। इस दौरान धक्का-मुक्की के साथ ही हाथापाई भी शुरू हो गई। 

भारी हंगामे को किसी तरह शांत कराने की कोशिश में नेता जुटे, लेकिन सफलता के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। दरअसल, किसान सत्याग्रह पदयात्रा को लेकर आज कटिहार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान जिलाध्यक्ष के रवैये से नाराज होकर कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। बात इतनी बढ़ी कि हाथापाई की नौबत भी आ गई। 

सब कुछ कांग्रेस पार्टी के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास और प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा की मौजूदगी में होता रहा। जिलाध्यक्ष के खिलाफ विरोधी गुट के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इसबीच जिलाध्‍यक्ष के समर्थक भी वहां हंगामा करने लगे। दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। विरोधी गुट के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को हटाने की मांग करने लगे। 

हंगामा करने वाले कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रेम राय के बर्ताव पर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि उनके रवैये के कारण हंगामा करने को मजबूर होना पड़ा। इस दौरान बिहार प्रभारी भक्त चरणदास, प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, प्रदेश के कई पदाधिकारी, विधायक शकील अहमद खान, पूर्व विधायक पूनम पासवान भी मौजूद थी। कार्यक्रम में मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद यादव के नहीं पहुंचने पर जिलाध्यक्ष ने उन पर तंज कसा। 

Web Title: in bihar Congressmen were beaten up again in front of Jutam-Paizar

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे