'पार्टी का नाम और प्रत्याशियों की सूची आने दीजिए मैं रजनीकांत की पोल खोल दूंगा'
By खबरीलाल जनार्दन | Published: December 31, 2017 11:02 AM2017-12-31T11:02:32+5:302017-12-31T11:03:05+5:30
बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने रजनीकांत की राजनीति में एंट्री करते ही उनकी पोल खोलने की बात की।
सुपरस्टार रजनीकांत की राजनीति में एंट्री का ऐलान करते ही सरगर्मी बढ़ गई है। तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। इसमें सबसे ज्यादा मुखर और विरोध में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी खड़े हुए हैं। स्वामी ने रजनीकांत को एक्सपोज कर देने को कहा। स्वामी के मुताबिक, 'जैसे ही रजनीकांत अपनी पार्टी और उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगे मैं उन्हें एक्सपोज कर दूंगा।'
निरक्षर हैं रजनीकांतः स्वामी
सुब्रमण्यम स्वामी के मुताबिक, 'रजनीकांत निरक्षर हैं। लेकिन तमिलनाडु की जनता समझदार है। वह ये सब केवल मीडिया हाइप के लिए कर रहे हैं। उन्होंने बस राजनीति में एंट्री के बारे में कहा है। कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। ना तो कोई कागजी काम ना कोई जानकारी।'
Let him announce political party name and candidates and then I will expose him: Subramanian Swamy,BJP on #Rajinikanthpic.twitter.com/7rgIFvj1Ky
— ANI (@ANI) December 31, 2017
कमल हसन ने दी बधाई
दक्षिण भारत के दूसरे बड़े नाम कमल हसन ने रजनीकांत के राजनीति में आने पर उनका स्वागत किया है। कमल हसन ने कहा, 'मैं अपने भाई रजनी को बधाई देता हूं। मैं उनके सामाजिक कार्यों कदर करता हूं। उनके राजनीति आगमन का मैं स्वागत करता हूं। वेलकम-वेलकम।'
I congratulate my brother Rajini for his social consciousness and his political entry. Welcome welcome: Kamal Haasan on #Rajinikanth (file pic) pic.twitter.com/s2nJs4yi8E
— ANI (@ANI) December 31, 2017
समर्थकों और फैंस में भारी उत्साह
रजनीकांत के राजनीति में आने से उनके चाहनेवालों के लिए उत्सव का माहौल आ गया है। पहले ही नये साल के जश्न में लोग सराबोर थे ऐसे में रजनी के ऐलान से लोगों में दोहरी खुशी आ गई है।
रजनीकांत की फैन रीता कहती हैं, 'मुझे लगता है यह कहने के बजाय कि रजनीकांत राजनीति में आएं हैं, बल्कि यह कहना चाहिए कि राजनीति रजनीकांत में आई है '
I would like to say politics has entered #Rajinikanth instead of saying #Rajinikanth entered politics : Neeta, fan pic.twitter.com/u57kN1LwjK
— ANI (@ANI) December 31, 2017
राजनेताओं के अंदाज में दिखे रजनीकांत
राघवेंद्र मांडपम के बाहर रजनीकांत के चाहने वालों का जमावड़ा लग गया है। रजनी के राजनीति में आने के ऐलान बाद माहौल एकदम से बदल गया है। रजनीकांत ने वहां पहली बार राजनेताओं के अंदाज में लोगों का अभिवादन स्वीकारा।
Chennai: #Rajinikanth greets fans outside Raghvendra Mandapam after announcing his political entry pic.twitter.com/as4pWgMm7C
— ANI (@ANI) December 31, 2017