गुजरात निकाय चुनाव: वोटिंग शुरू, 19 को आएंगे नतीजे

By स्वाति सिंह | Published: February 17, 2018 10:07 AM2018-02-17T10:07:57+5:302018-02-17T11:10:47+5:30

गुजरात निकाय चुनाव 2018: मतदान आज सुबह 8 बजे से हो रहे हैं। मतदान 5 बजे तक जारी रहेगा। इन स्थानीय निकाय चुनाव का परिणाम 19 फरवरी, 2018 को घोषित किया जाएगा।

Gujarat local body elections: Voting underway for 74 municipalities | गुजरात निकाय चुनाव: वोटिंग शुरू, 19 को आएंगे नतीजे

गुजरात निकाय चुनाव: वोटिंग शुरू, 19 को आएंगे नतीजे

गांधीनगर, 17 फरवरी: गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद अब निकाय चुनाव के लिए मतदान आज सुबह 8 बजे से हो रहे हैं। मतदान 5 बजे तक जारी रहेगा। इन स्थानीय निकाय चुनाव का परिणाम 19 फरवरी, 2018 को घोषित किया जाएगा। इससे पहले गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 99 सीटों पर अपनी सत्ता बरकरार रखी।हालांकि बीजेपी को इस तरह के नतीजों की उम्मीद नहीं थी। 

इस बार के निकाय चुनाव में सूबे की सत्ताधारी बीजेपी और विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बीच टक्कर होने की संभावना है। गुजरात के बीजेपी अध्यक्ष जीतू वघानी ने कहा 'हमने छठवीं बार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है।ऐसे में हम जनता के समर्थन से निकाय चुनावों में भी जीत हासिल करेंगे।लेकिन वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के भरत सिंह सोलंकी ने कहा कि निकाय चुनावों में पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी।

यह भी पढ़ें: PM के गुजरात मॉडल पर लगा अपराध का दाग, अहमदाबाद में हो रहा हर छठे दिन एक रेप

बता दें कि यहां 75 नगरपालिकाओं, दो जिला पंचायत, 17 तालुका पंचायत और करीब 1,400 ग्राम पंचायतों में में वोटिंग हो रही है। इसके अलावा छह अन्य नगरपालिकाओं की सात सीटों पर भी उपचुनाव के लिए मतदान किया जा रहा है। यह मतदान 522  नगरपालिका बोर्डों के साथ 1988 सीटों के लिए हो रहा है। यहां कुल 2,763 मतदान केंद्र हैं जिनमे से 530 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है वहीं 95 सुपर संवेदनशील हैं। इन जगहों पर  लगभग 15,000 ज्यादा कर्मियों को तैनात किया गया है।

Web Title: Gujarat local body elections: Voting underway for 74 municipalities

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे