पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान संदीप सिंह बीजेपी में शामिल, इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

By अभिषेक पाण्डेय | Published: September 26, 2019 04:34 PM2019-09-26T16:34:52+5:302019-09-26T16:43:30+5:30

Sandeep Singh: पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान संदीप सिंह के बीजेपी से जुड़ने की खबरें हैं और पार्टी उन्हें आगामी विधानसभा चुनावों में टिकट भी दे सकती है

Former Indian Hockey captain Sandeep Singh joins BJP | पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान संदीप सिंह बीजेपी में शामिल, इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान संदीप सिंह बीजेपी करेंगे जॉइन!

पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान संदीप सिंह गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से जुड़ गए। संदीप के अलावा ओलंपिक मेडल विजेता रेसलर योगेश्वर दत्त ने भी बीजेपी जॉइन कर ली। ये दोनों गुरुवार को हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

माना जा रहा है कि संदीप सिंह को आगामी हरियाणा विधानसभा चुनावों में बीजेपी कुरक्षेत्र जिले के पेहोवा (Pehowa) विधानसभा क्षेत्र से टिकट दे सकती है। संदीप पिछले कई दिनों से पेहोवा में काफी सक्रिय भी रहे हैं। 

'फ्लिकर सिंह' के नाम से मशहूर हैं संदीप सिंह 

27 फरवरी 1986 को जन्मे संदीप सिंह को उनकी ड्रैग फ्लिक की अद्भुत क्षमता के लिए फ्लिकर सिंह के नाम से जाना जाता है। पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ माने जाने वाले संदीप ने अपनी कप्तानी में 2009 में फाइनल में मलेशिया को हराते हुए भारत को सुल्तान अजलान शाह कप का खिताब जिताया था। वह वर्तमान में हरियाणा पुलिस में डीएसपी रैंक पर तैनात हैं।

22 अगस्त 2006 को जब 20 वर्षीय संदीप अफ्रीका में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम से जुडऩे के लिए जा रहे थे तो कालका शताब्दी एक्सप्रेस में आकस्मिक चली गोली से घायल हो गए थे। इस घटना के बाद वह लगभग लकवाग्रस्त हो गए थे और लगभग एक साल तक व्हीलचेयर पर रहना पड़ा था। 

संदीप ने सिर्फ इस चोट से उबरे बल्कि वापसी करते हुए भारत के लिए 2010 के हॉकी वर्ल्ड कप में भी खेले। उसी साल हॉकी में अमूल्य योगदानों के लिए उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होने हैं, जबकि नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

Web Title: Former Indian Hockey captain Sandeep Singh joins BJP

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे