चारा घोटाला: सीबीआई कोर्ट के फैसले बाद RJD ने केंद्र सरकार पर लगाया साजिश का आरोप

By स्वाति सिंह | Published: December 23, 2017 04:34 PM2017-12-23T16:34:35+5:302017-12-23T17:12:19+5:30

आरजेडी ने साफ कर दिया कि वो न्यायपालिका पर विश्वास करते हैं और इस मामले को ऊंची अदालत में लेकर जाएंगे।

Fodder scam: RJD blame on Central government after CBI court decision | चारा घोटाला: सीबीआई कोर्ट के फैसले बाद RJD ने केंद्र सरकार पर लगाया साजिश का आरोप

चारा घोटाला: सीबीआई कोर्ट के फैसले बाद RJD ने केंद्र सरकार पर लगाया साजिश का आरोप

चारा घोटाले मामले में लालू प्रसाद यादव को दोषी करार दिए जाने के बाद आरजेडी केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साध रही है। आरजेडी नेता मनोज झा ने कहा, "लालू प्रसाद यादव को सीबीआई ने फंसाया है। देवघर ट्रेजरी से हुई अवैध निकासी के मामले में लालू यादव ने ही एफआईआर कराई थी।इतना ही नहीं इस केस से जुड़े सबूत भी मुहैया कराए थे, ताकि भ्रष्टाचार के इस केस में दोषियों को सजा दिलाई जा सके। यह सब बीजेपी की साजिश है।"

उन्होंने कहा, 'देश में उन लोगों के लिए अलग कानून है, वहीं जो 11 अशोक रोड से जुड़े हैं, उनके लिए अलग। बिहार के मुख्यमंत्री केंद्र सरकार के आगे झुक गए हैं। इसी वजह से सृजन घोटाले में वो बच गए हैं।' आरजेडी ने साफ कर दिया कि वो न्यायपालिका पर विश्वास करते हैं और इस मामले को ऊंची अदालत में लेकर जाएंगे।

वहीं इस पर केसी त्यागी ने कहा कि इस फैसले से राजद के भविष्य पर बहुत बड़ा असर होगा।

Web Title: Fodder scam: RJD blame on Central government after CBI court decision

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे