लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश के बागी पूर्व मुख्यमंत्री ने की कांग्रेस में 'घरवापसी', इस तरह पहुंचाएंगे राहुल गांधी को फायदा!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 13, 2018 13:27 IST

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन किरन कुमार रेड्डी ने राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन की। उन्होंने 2014 में पार्टी के फैसले का विरोध किया था।

Open in App

नई दिल्ली, 13 जुलाईः संयुक्त आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ए किरण कुमार रेड्डी शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मौजूद थे। गुरुवार को उन्होंने राजधानी दिल्ली पहुंचकर पार्टी सचिव ओमान चांडी और प्रदेश अध्यक्ष एन रघु वीरा रेड्डी से मुलाकात की थी। 2014 में आंध्र प्रदेश के बंटवारे के मुद्दे पर किरण कुमार रेड्डी ने इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने विधानसभा और उससे बाहर विरोध दर्ज कराया था। इसके लिए उन्होंने आंदोलन की अगुवाई भी की थी। किरण कुमार की घरवापसी को पार्टी के लिए बड़ी राहत बताया जा रहा है।

2014 में संसद से आंध्र प्रदेश एक्ट 2014 पारित होने के बाद किरण कुमार रेड्डी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और जय समैक्यांध्रा पार्टी से चुनाव लड़ा था। उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उनकी पार्टी उम्मीदवारों की कई जगह जमानत जब्त हो गई। उनके साथ कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने पार्टी छोड़ दी थी। 

ओमान चांडी के महासचिव बनने के बाद बागी नेताओं ने पार्टी का दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया था। चांडी ने पुराने सहयोगियों को वापस आने के दरवाजे खोल दिए। कुछ दिन पहले उन्होंने किरण कुमार रेड्डी से मुलाकात की और पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया। रेड्डी के साथ अन्य कई नेता शामिल होंगे जो प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मजबूती देंगे।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसराहुल गाँधीइंडियन नेशनल काँग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

राजनीति अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत