कांग्रेस का ‘अचानक गायब हो जाना’, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने कहा- दिल्ली में भाजपा की हार हुई

By भाषा | Published: February 14, 2020 07:05 PM2020-02-14T19:05:08+5:302020-02-14T19:05:08+5:30

अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आप ने दिल्ली विधानसभा की 70 में से 62 सीटें जीतीं जबकि भाजपा महज आठ सीट ही जीत पायी। कांग्रेस लगातार दिल्ली के दूसरे विधानसभा चुनाव में अपना खाता नहीं खोल पायी।

Congress's 'sudden disappearance', Union Minister Prakash Javadekar said- BJP lost in Delhi | कांग्रेस का ‘अचानक गायब हो जाना’, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने कहा- दिल्ली में भाजपा की हार हुई

लोकसभा चुनाव में 26 फीसद वोट हासिल करने वाली कांग्रेस दिल्ली विधानसभा चुनाव में केवल चार फीसद वोट हासिल कर पायी।

Highlightsकेंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने कहा, ‘दिल्ली चुनाव में भाजपा की हार कांग्रेस के आकस्मिक गायब होने की वजह से हुई।कांग्रेस लगातार दिल्ली के दूसरे विधानसभा चुनाव में अपना खाता नहीं खोल पायी।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस का ‘अचानक गायब हो जाना’ ही दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के लिए जिम्मेदार है क्योंकि इससे उनकी पार्टी और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच सीधा मुकाबला हो गया।

अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आप ने दिल्ली विधानसभा की 70 में से 62 सीटें जीतीं जबकि भाजपा महज आठ सीट ही जीत पायी। कांग्रेस लगातार दिल्ली के दूसरे विधानसभा चुनाव में अपना खाता नहीं खोल पायी।

जावडे़कर ने कहा, ‘दिल्ली चुनाव में भाजपा की हार कांग्रेस के आकस्मिक गायब होने की वजह से हुई। यह अलग विषय है कि क्या कांग्रेस (अपने आप) गायब हुई या लोगों ने उसे गायब कर दिया या फिर उनके वोट दूसरी जगह (आप के पास) चले गये।’ उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में 26 फीसद वोट हासिल करने वाली कांग्रेस दिल्ली विधानसभा चुनाव में केवल चार फीसद वोट हासिल कर पायी।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के गायब हो जाने के कारण, भाजपा और आप में सीधा मुकाबला हो गया। हमें अपने लिए 42 फीसद वोट और आप के लिए 48 का अनुमान था लेकिन हमारा अनुमान दोनों के लिए तीन तीन फीसद से विफल हो गया। हमें 39 फीसद वोट मिले जबकि आप ने 51 फीसद वोट हासिल किये।’’ मंत्री ने कहा कि चुनाव में उतार-चढाव होते रहते हैं ‘‘लेकन भाजपा इन सभी चीजों का विश्लेषण करती है।’’

Web Title: Congress's 'sudden disappearance', Union Minister Prakash Javadekar said- BJP lost in Delhi

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे