लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के साथ चल रही राजद ने बदले तेवर, कहा-राज्य में पार्टी का कोई वजूद नहीं है

By एस पी सिन्हा | Updated: June 28, 2018 01:06 IST

राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस के पास अब कुछ बचा नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बिहार में तो वैसे कोई वजूद ही नहीं है लेकिन देश में भी कांग्रेस विपक्ष के लायक भी हीं बची है।

Open in App

पटना, 28 जून: बिहार में कांग्रेस के साथ चल रही राजद ने अब अपना तेवर दिखाते हुए उसे घुडकी दी है। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस के पास अब कुछ बचा नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बिहार में तो वैसे कोई वजूद ही नहीं है लेकिन देश में भी कांग्रेस विपक्ष के लायक भी हीं बची है।

ये भी पढ़ें: पीरियड्स को लेकर बने मिथक को तोड़ने के लिए IIT दिल्ली के छात्रों ने बनाए इंटरटेनमेंट गेम

हालांकि उन्होंने कहा कि कांग्रेस कोई भी फैसला लेने को स्वतंत्र है। कांग्रेस को नीतीश कुमार पसंद है। कांग्रेस आलाकमान को वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में नीतीश कुमार का साथ देना चाहिए ये प्रस्ताव है बिहार कांग्रेस का। यहां बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व विधायक दल के नेता सदानन्द हिंह ने कहा है कि बिहार कांग्रेस की सोच है कि आलाकमान को नीतीश का साथ देना चाहिए। बिहार कांग्रेस के प्रभारी अध्यक्ष कौकब कादरी, नेता विधायक दल सदानंद सिंह और विधानपरिषद में कांग्रेस विधायक दल के नेता मदन मोहन झा की संयुक्त बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगी है।

ये भी पढ़ें: झारखंडः नक्सली हमले में शहीद हुए सुरक्षाबल के सात जवान

सदानंद सिंह ने कहा कि "हमको लगता है कि जो परिस्थतियां बनी है और जदयू और  भाजपा के नेताओं के जिस तरह के बयान आ रहे हैं उससे लगता है कि उनलोगों के बीच खटास है। खटास की राजनीति के तहत अगर नीतीश कुमार भाजपा को छोड देते हैं तो मैं समझता हूं कि एक वृहद पैमाने पर धर्मनिरपेक्ष शक्तियों को मजबूत करने के लिए हमारा नेतृत्व उनका साथ देगा या नेतृत्व को साथ देना चाहिए।" ऐसे में सवाल ये भी उठने लगा है कि क्या कांग्रेस बिहार में माइनस राजद कोई नया गठबंधन बनाना चाहती है। इससे पहले बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल भी कह चुके है कि भाजपा का साथ छोड़ने की शर्त पर जदयू का महागठबंधन में स्वागत करने की बात कर चुके हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :आरजेडीकांग्रेसबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

राजनीति अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल