कांग्रेस के बड़े नेता का बयान, कहा- राज बब्बर ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से नहीं दिया है इस्तीफा
By भारती द्विवेदी | Published: March 21, 2018 05:42 PM2018-03-21T17:42:23+5:302018-03-21T17:42:23+5:30
प्रमोद तिवारी ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है, जो कल से ये दावा कर रही हैं कि राज बब्बर ने इस्तीफा दिया है।
नई दिल्ली, 21 मार्च: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी राज बब्बर के इस्तीफे पर बयान दिया है। उन्होंने कहा है, 'मैं इस मुद्दे को साफ कर देना चाहता हूं कि राज बब्बर ने उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा नहीं दिया है।' कल से मीडिया ये खबर चला रही थी कि राज बब्बर ने उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रमोद तिवारी ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है।
I want to clear the issue, Raj Babbar has not resigned from his post of Uttar Pradesh Congress President: Pramod Tiwari, Congress pic.twitter.com/nMbHpPxqyW
— ANI UP (@ANINewsUP) March 21, 2018
कल देर रात ये खबर आई थी कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया। माना जा रहा था कि ऐसा मिशन 2019 की तैयारी के चलते किया गया है। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि बब्बर के बाद अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा। वहीं अब तक इस बात की भी पुष्टि नहीं हो पाई है कि उनका इस्तीफा पार्टी ने मंजूर किया है या नहीं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण चेहरा हो सकता है। हालांकि राहुल गांधी की ओर से युवा पीढ़ी को नेतृत्व को कमान सौंपे जाने की उम्मीद है, लेकिन प्रदेश का नेतृत्व कौन करेगा इसका फैसला कांग्रेस हाईकमान ही तय करेगी।