महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तारः शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस में कोई मतभेद नहीं, विभाग बंटवारा जल्द

By भाषा | Published: January 1, 2020 06:24 PM2020-01-01T18:24:57+5:302020-01-01T18:24:57+5:30

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पाटिल यहां राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से बात कर रहे थे। विभागों के बंटवारे को लेकर गठबंधन के दलों में मतभेद की खबरों के बारे में पूछे जाने पर पाटिल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है।’’ विभागों के बारे में बुधवार या बृहस्पतिवार को घोषणा होने की संभावना है।

Cabinet expansion in Maharashtra: no differences between Shiv Sena, NCP and Congress, division soon | महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तारः शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस में कोई मतभेद नहीं, विभाग बंटवारा जल्द

वह अब विपक्ष में हैं इसलिए वह इस तरह से बोलते रहेंगे।

Highlightsसोमवार को 36 नए मंत्रियों के शपथ के साथ राज्य में मंत्रिपरिषद् के सदस्यों की संख्या अब 43 हो गयी है ।सरकार की आलोचना पर पाटिल ने कहा, ‘‘मुझे फड़नवीस के लिए सहानुभूति है।

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री जयंत पाटिल ने बुधवार को कहा कि विभागों के बंटवारे को लेकर शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के बीच कोई मतभेद नहीं है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पाटिल यहां राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से बात कर रहे थे। विभागों के बंटवारे को लेकर गठबंधन के दलों में मतभेद की खबरों के बारे में पूछे जाने पर पाटिल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है।’’ विभागों के बारे में बुधवार या बृहस्पतिवार को घोषणा होने की संभावना है।

सोमवार को 36 नए मंत्रियों के शपथ के साथ राज्य में मंत्रिपरिषद् के सदस्यों की संख्या अब 43 हो गयी है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई बैठक में हिस्सा लेने के बाद पाटिल संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जीएसटी राजस्व बढ़ाने के संबंध में बैठक हुई।

पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (पीएमसी बैंक) को क्या महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक (एमएससी बैंक) के साथ मिला दिया जाएगा, इस बारे में पाटिल ने कहा, ‘‘पीएमसी बैंक का संचालन तीन राज्यों में फैला है। इसलिए इसे एमएससी बैंक के साथ मिलाने में दिक्कतें हैं।’’

कर्ज माफी योजना को लेकर विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस द्वारा सरकार की आलोचना पर पाटिल ने कहा, ‘‘मुझे फड़नवीस के लिए सहानुभूति है। वह अब विपक्ष में हैं इसलिए वह इस तरह से बोलते रहेंगे।’’ 

Web Title: Cabinet expansion in Maharashtra: no differences between Shiv Sena, NCP and Congress, division soon

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे