लाइव न्यूज़ :

BJP ने नहीं दिया उपचुनावों के नतीजों को तवज्जो, कहा- '2019 में हम ही जीतेंगे'

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 31, 2018 23:50 IST

उपचुनाव में हारने पर पार्टी ने कहा कि इस तरह के चुनावों में लोग प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री के लिए वोट नहीं देते बल्कि ये चुनाव स्थानीय मुद्दों पर आधारित होते हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 31 मई: उपचुनावों के नतीजों को बीजेपी ने तवज्जो नहीं देते हुए 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी जीतने का दावा किया है।  उपचुनाव में हारने पर पार्टी ने कहा कि इस तरह के चुनावों में लोग प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री के लिए वोट नहीं देते बल्कि ये चुनाव स्थानीय मुद्दों पर आधारित होते हैं। इसके साथ ही कहा है कि वह उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र में लोकसभा की एक-एक सीट पर चुनाव में हुई हार के कारणों का विश्लेषण करेगी। फिर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्र ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि वह राष्ट्रीय राजनीति में हाशिये पर चली गई है। 

उन्होंने कहा, 'जहां तक कांग्रेस की बात है तो उसे लोकतंत्र में आलोचना का अधिकार है लेकिन तथ्य यह है कि विपक्षी दल भारतीय राजनीति में आज हाशिये पर चली गई है।' उत्तरप्रदेश के मामले का जिक्र करते हुए पात्रा ने कहा कि राज्य चुनावों से पहले बीजेपी अधिकतर उपचुनावों में हारी थी, इसके बावजूद वह विधानसभा चुनावों में 325 सीटों पर जीती थी। 

उन्होंने आगे कहा, 'लोग इस तरह के चुनावों में अपना सीएम या पीएम नहीं चुनते। वे स्थानीय मुद्दों पर वोट देते हैं लेकिन राष्ट्रीय चुनावों में उन्हें जब अपना नेता चुनना होगा तो भाजपा सबसे आगे होगी।' पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के लिए 'पी' फॉर परफॉर्मेंस और 'एम' फॉर 'मेहनत' की जरूरत होती है जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में है। उन्होंने कहा, 'नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी 2019 के आम चुनावों में 2014 के आम चुनावों की तुलना में ज्यादा सीटें जीतेगी।'(भाषा इनपुट के साथ )

टॅग्स :उपचुनाव 2018भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां