हरियाणा: अमित शाह ने "एक लाख सवारों" के साथ निकाली बाइक रैली, विरोध कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष "गिरफ्तार"

By भारती द्विवेदी | Published: February 15, 2018 02:33 PM2018-02-15T14:33:48+5:302018-02-15T15:14:17+5:30

रैली का विरोध कर रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं के साथ काला झंडा लेकर रैली का विरोध करने पहुंचे थे। 

bjp president amit shah in jind yuva hunkar rally Congress Ashok Tanwar arrested | हरियाणा: अमित शाह ने "एक लाख सवारों" के साथ निकाली बाइक रैली, विरोध कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष "गिरफ्तार"

हरियाणा: अमित शाह ने "एक लाख सवारों" के साथ निकाली बाइक रैली, विरोध कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष "गिरफ्तार"

नई दिल्ली, (15 फरवरी) भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को हरियाणा के जींद मोटरसाइकिल निकाली। वहीं अमित शाह  की रैली का विरोध कर रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर को पुलिस नेरैली से पहले हिरासत में लिया था। भाजपा अध्यक्ष ने जींद के पास एक गांव में लोगों को संबोधित भी किया है।  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं के साथ काला झंडा लेकर रैली का विरोध करने पहुंचे थे। भाजपा का दावा है कि अमित शाह की रैली में एक लाख बाइक सवार शामिल हुए थे। हरियाणा के जींद में हो रही 'युवा हुंकार रैली' को मिशन-2109 का आगाज माना जा रहा है।


अमित शाह की रैली स्थल के पास आठ एकड़ में दो हेलीपैड बनाए गए थे। साथ ही सुरक्षा का भी खास इंतजाम किए गए है। सुरक्षा के लिहाज से काफी संख्या में पुलिस और पैरामिलट्री फोर्स के जवानों की तैनाती भी कर दी गई। इतना ही नहीं दूसरे जिलों से भी काफी संख्या में पुलिसकर्मी जींद पहुंचे हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को जींद में मोटरसाइकिल चला कर युवा हुंकार रैली की तैयारियों की जायजा लिया। रैली को लेकर राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण(एनजीटी) ने राज्य सरकार से इस संबंध में जवाब मांगा था। एनजीटी ने हरियाणा सरकार को 13 फरवरी तक इस संबंध में जवाब दाखिल करने को कहा था। एनजीटी ने यह आदेश याचिकाकर्ता समीर सोढ़ी द्वारा दाखिल उस हलफनामे पर दिया था, जिसमें उन्होंने ऐसी रैलियों से स्वास्थ्य समस्या उत्पन्न होने की ओर इशारा किया था।

याचिका में कहा गया था कि बाइक के स्थान पर सरकार को प्रतिभागियों को पर्यावरण के अनुकूल यातायात के साधनों को प्रयोग करने के लिए कहना चाहिए।

Web Title: bjp president amit shah in jind yuva hunkar rally Congress Ashok Tanwar arrested

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे