किसानों को धमकी देने वाले लोनी के MLA के खिलाफ बीजेपी में बगावत, भाजपा नेता ने विधायक को निष्कासित करने की मांग की

By अनुराग आनंद | Published: February 1, 2021 07:44 AM2021-02-01T07:44:19+5:302021-02-01T09:17:48+5:30

गुर्जर समुदाय से ताल्लुक रखने वाले भाजपा नेता मनोज धामा ने कहा कि बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने किसानों के सम्मान को ठेस पहुंचाई, वह अपने लोगों के साथ वहां गए थे, उन्होंने प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे किसान नेताओं को धमकाया जिससे तनाव बढ़ा।

BJP leaders demand the removal of Loni MLA Nand Kishore Gurjar who threatened farmers | किसानों को धमकी देने वाले लोनी के MLA के खिलाफ बीजेपी में बगावत, भाजपा नेता ने विधायक को निष्कासित करने की मांग की

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

Highlightsबीजेपी नेता मनोज धामा ने कहा कि सरकार और प्रशासन ने आंदोलन खत्म करने के वास्ते प्रदर्शनकारियों को मनाने के लिए कड़ी मशक्कत की थी।मनोज धामा ने कहा कि किसानों के सम्मान को ठेंस पहुंचाकर लोनी विधायक ने आज किसानों के आंदोलन को इतने बड़े स्वरूप में बदल दिया है।

गाजियाबाद: गाजियाबाद में भाजपा में अंदरूनी कलह रविवार को तब सामने आयी जब एक स्थानीय नेता ने एक विधायक को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की। इस विधायक पर पिछले हफ्ते गाजीपुर प्रदर्शन स्थल पर किसानों को धमकाने का आरोप है। लोनी के विधायक नंद किशोर गुर्जर को निष्कासित करने की मांग भाजपा के स्थानीय नेता और लोनी नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष मनोज धामा ने की है।

नंद किशोर ने हालांकि आरोपों से इनकार किया है और कहा कि अगर उनके खिलाफ आरोप साबित हो जाएंगे तो वह इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत पर उनका नाम लेकर झूठ बोलने और देश के लोगों को गुमरहा करने का आरोप लगाया।

गुर्जर समुदाय से ताल्लुक रखने वाले धामा ने पीटीआई-भाषा से कहा, "वह (नंद किशोर) वहां गए थे, उन्होंने प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे किसानों को धमकाया जिससे तनाव बढ़ा।" उन्होंने कहा, "सरकार और प्रशासन ने आंदोलन खत्म करने के वास्ते प्रदर्शनकारियों को मनाने के लिए कड़ी मशक्कत की थी। वहां जाकर उन्होंने क्या किया, हमारे प्रयासों को नुकसान पहुंचाया और पार्टी की छवि धूमिल की।

ऐसे विधायक को निष्कासित कर देना चाहिए और पार्टी से बाहर कर देना चाहिए: BJP नेता

मेरा मानना है कि पार्टी के खिलाफ काम करने वाले ऐसे व्यक्ति को निष्कासित कर देना चाहिए और पार्टी से बाहर कर देना चाहिए।" धामा ने यह भी आरोप लगाया कि नंद किशोर ने उनके और अन्य के खिलाफ सामूहिक बलात्कार के आरोप में और एससी/एसटी अधिनियम में "झूठी" प्राथमिकियां दर्ज करा दीं।

उनकी पत्नी को भी इन मामलों में फंसाया गया है। धामा लोनी नगर निगम की मौजूदा अध्यक्ष रंजीता धामा के पति हैं। भारतीय किसान यूनियन के एक सदस्य ने शुक्रवार को गाजियाबाद के कौशांबी थाने में शिकायत दर्ज कराके लोनी के विधायक और साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा पर किसानों को धमकाने का आरोप लगाया था।  

हरियाणा के भाजपा नेता और पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने छोड़ी पार्टी

हरियाणा के भाजपा नेता और पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने केंद्र सरकार के नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ एकजुटता दर्शाते हुए रविवार को सत्तारूढ़ पार्टी का साथ छोड़ दिया। दौलतपुरिया ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले इंडियन नेशनल लोकदल छोड़कर भाजपा का दामन थामा था।

उन्होंने आज अपने गांव दौलतपुर में आयोजित पंचायत में अपने फैसले की घोषणा की। उन्होंने बाद में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि तीनों कृषि कानून किसान-विरोधी हैं जिन्हें तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।

(एजेंसी इनपुट)

Web Title: BJP leaders demand the removal of Loni MLA Nand Kishore Gurjar who threatened farmers

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे