लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में कांग्रेस नेता ने बीजेपी पर लगाया आरोप, कहा- वह दिखाने की कोशिश कर रहें हैं कि भाजपा ही दिला सकती है बिहारियों को न्याय

By सुमित राय | Updated: September 10, 2020 17:45 IST

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि बीजेपी सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में दिखाने की कोशिश कर रही है कि वही सिर्फ बिहारियों को न्याय दिला सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा पर निशाना साधा है।अधीर रंजन चौधरी ने बीजेपी पर सुशांत मौत मामले को चुनाव के लिए उपयोग करने का आरोप लगाया है।

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है और मामले को चुनाव के लिए उपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस साल अंत में होने वाले बिहार चुनाव से पहले बीजेपी यह दिखाना चाह रही है कि वही सिर्फ बिहारियों को न्याय दिला सकती है।

अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "भाजपा आगामी बिहार चुनावों के लिए सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले को एक प्रमुख राजनीतिक ट्रम्प कार्ड के रूप में उपयोग कर रही है। रिया चक्रवर्ती को बिना सबूत के विभिन्न आरोपों पर सताया जा रहा है। वे यह दर्शाने की कोशिश कर रहे हैं कि केवल भाजपा ही बिहारियों को न्याय दिला सकती है।"

उन्होंने आगे कहा, "हमें भारतीय सेना पर गर्व है, लेकिन हमें गलवान घाटी की घटना पर चिंता व्यक्त करने का अधिकार है। पीएम ने राष्ट्र को आश्वस्त क्यों किया कि कोई घुसपैठ नहीं हुई और कुछ भी चीनी सैनिकों द्वारा कब्जा नहीं किया गया। पीएम के विरोधाभाष में रक्षा मंत्री का बयान क्यों था।"

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतअधीर रंजन चौधरीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह