बिप्लब कुमार देब त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री, जिष्णु देब होंगे डिप्टी सीएम

By कोमल बड़ोदेकर | Published: March 6, 2018 01:21 PM2018-03-06T13:21:39+5:302018-03-06T13:31:54+5:30

बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टी 59 में से  43 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही। बिप्लब 8 मार्च को सीएम पद की शपथ लेंगे।

Biplab Kumar Deb to be new Chief Minister of Tripura, Jishnu Deb Burman will be deputy CM | बिप्लब कुमार देब त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री, जिष्णु देब होंगे डिप्टी सीएम

बिप्लब कुमार देब त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री, जिष्णु देब होंगे डिप्टी सीएम

अगरतला, 6 मार्च। बिप्लब कुमार देब त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री होंगे वहीं जिष्णु देब उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी पहली बार अपने सहयोगी दल आईपीएफटी की मदद से सरकार बना रही है। बीते सोमवार आए चुनाव परिणामों में बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टी 59 में से  43 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में हुई विधायक दल की बैठक में बिप्लब सर्वसम्मति से विधायक दल के नेता चुने गए।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक राजधानी के सबसे बड़े स्टेडियम में भव्य समारोह में आठ मार्च को मुख्यमंत्री शपथ लेंगे।  इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। 


 

बता दें कि इस बार हुए विधानसभा चुनाव में 60 में से 59 सीटों पर हुए चुनाव में सभी सीटों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इस दौरान बीजेपी को  35 जबकि उसकी सहयोगी पार्टी आईपीएफटी के साथ कुल 43 सीटों पर जीत मिली। वहीं सत्ताधारी सीपीएम महज 16 सीटों पर ही सिमट गई।  
 

Web Title: Biplab Kumar Deb to be new Chief Minister of Tripura, Jishnu Deb Burman will be deputy CM

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे