लाइव न्यूज़ :

दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल ने फिर भरी हुंकार

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 1, 2018 19:41 IST

इससे पहले अरविंद केजरीवाल 9 दिनों तक एलजी आवास पर कैबिनेट के साथ धरने पर बैठे थे।

Open in App

नई दिल्ली, 1 जुलाईः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एकबार फिर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर हुंकार भरी है। रविवार को उन्होंने कहा कि LG साहब ने 2 करोड़ दिल्लीवासियों का अपमान किया है। दिल्ली की जनता इन लोगों से 2019 के चुनावों में पूरा बदला लेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को पुराना वादा याद दिलाते हुए कहा, 'हम प्रधानमंत्री जी को याद दिलाना चाहते हैं कि चुनाव के समय दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने का वादा किया था उसका क्या हुआ? अगर वो ऐसा नहीं करते तो उन्हें इस बार एक भी सीट दिल्ली से नहीं मिलेगी।'

इससे पहले अरविंद केजरीवाल 9 दिनों तक एलजी आवास पर कैबिनेट के साथ धरने पर बैठे थे। तबियत खराब होने के बाद उन्होंने धरना समाप्त कर दिया था और स्वास्थ्य लाभ के लिए बेंगलुरु चले गए थे। वापस आकर उन्होंने कहा, “LG साहब के ऑफ़िस में बैठकर उन 9 दिनों के दौरान मैंने उनको 3 चिट्ठियाँ लिखीं, ना ही उन्होंने जवाब दिया और ना ही मुलाक़ात की। मैं वहाँ अपने बच्चों की नौकरी के लिए नही गया था,दिल्ली की जनता के कामों के लिए गया था”

यह भी पढ़ेंः- राज्यपाल और उप-राज्यपाल के फैसलों पर क्यों मचता है बवाल? जानें इनकी शक्तियां और अधिकार

केजरीवाल ने लिखा खुला पत्र

अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली के लोगों को एक खुला पत्र लिखकर राष्ट्रीय राजधानी को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की अपनी मांग का जिक्र किया है और दिल्लीवासियों से अपने बच्चों के भविष्य की खातिर लड़ने की अपील की है। केजरीवाल ने ऐसे समय में यह खुला पत्र लिखा है जब वह इस मुद्दे पर कल इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले हैं। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल बेंगलूर के एक संस्थान में 10 दिनों की प्राकृतिक चिकित्सा कराकर दिल्ली लौटे हैं। 

विधानसभा में अपनी सरकार द्वारा दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने का प्रस्ताव स्वीकार किए जाने का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ने दिल्ली के लोगों को ‘‘छला’’ है। ‘आप’ की ओर से अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर डाले गए पत्र में केजरीवाल ने कहा है , ‘‘ चुनावों से पहले पार्टियां अपने घोषणा - पत्र में वादा करती हैं कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएंगे , लेकिन इस मुद्दे पर पिछले 20 साल में किसी ने कुछ नहीं किया। ’’ 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव