लाइव न्यूज़ :

संसद के मानसून सत्र से पहले कराया जाएगा सभी सदस्यों का कोरोना वायरस का टेस्ट, डिजिटल माध्यम से दर्ज होगी उपस्थिति

By सुमित राय | Updated: September 10, 2020 16:31 IST

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत 14 सितंबर से हो रही है, लेकिन कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए सत्र में कई अहम बदलाव किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देओम बिरला बताया कि सत्र से पहले सभी सदस्यों का कोविड-19 टेस्ट कराया जाएगा।लोकसभा अध्यक्ष बताया कि सांसदों की उपस्तिति एक मोबाइल ऐप से जरिए दर्ज की जाएगी।

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है और बीच 14 सितंबर से शुरू होने जा रहे संसद के मानसून सत्र को लेकर सरकार ने कमर कस ली है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला गुरुवार को बताया कि सत्र से पहले सभी सदस्यों का कोविड-19 टेस्ट कराया जाएगा और सांसदों की उपस्तिति एक मोबाइल ऐप से जरिए दर्ज की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि इस बार 62 प्रतिशत कामों को डिजिटल बना दिया गया है।

लोकसभा लध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, "हम अंततः 100 प्रतिशत डिजिटल हो जाएंगे। संसद के इतिहास में पहली बार सभी सदस्यों ने ऑनलाइन माध्यम से अपने प्रश्न भेजे हैं। हमने अपने 62 प्रतिशत कामों को डिजिटल बना दिया है।"

उन्होंने आगे कहा, "सभी सदस्य कोविड-19 परीक्षण से गुजरेंगे। सांसदों की उपस्थिति एक मोबाइल ऐप के माध्यम से दर्ज की जाएगी। सत्र 14 सितंबर से शुरू होगा। महामारी के बीच यह हमारे लिए चुनौतीपूर्ण है, लेकिन हम खुद को उन लोगों के लिए साबित कर सकते हैं जिनके प्रति हम जवाबदेह हैं।"

14 सितंबर से शुरू होने जा रहा है संसद का मानसून सत्र

बता दें कि इस साल संसद का मानसून सत्र कोरोना वायरस महामारी के कारण देरी से शुरू हो रहा है और इस बार मानसून सत्र की शुरुआत 14 सितंबर से होगी, जो 1 अक्टूबर तक चलेगा। कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए सत्र में कई अहम बदलाव किए गए हैं।

टॅग्स :ओम बिरलालोकसभा संसद बिलसंसद मॉनसून सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतलोकसभा: 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रस्ताव किया पेश

भारतमान्यवर?, आपको लाखों लोग चुनकर भेजते हैं और आपसे उम्मीद?, संसद में बैनर, तख्तियां, पोस्टर और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग ना करें?, आचरण से खफा लोकसभा अध्यक्ष बिरला

भारतसंसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू से मुलाकात और 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन को रद्द करने की मांग,  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह

राजनीति अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं