देश में कोरोना के रिकॉर्ड मामले सामने आने पर अलका लांबा ने कसा तंज, कहा- हर रोज एक नई बुलंदी को छूता हमारा भारत

By रामदीप मिश्रा | Published: July 23, 2020 02:40 PM2020-07-23T14:40:07+5:302020-07-23T14:40:07+5:30

भारत में अब कोविड-19 के 12 लाख, 38 हजार, 635 मामले हैं, जिनमें से 7 लाख, 82 हजार, 606 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। देश में अभी 4 लाख, 26 हजार, 167 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है।

alka lamba slams on govt after coronavirus case crosses 12 lakh mark with highest single-day spike of 45720 new cases | देश में कोरोना के रिकॉर्ड मामले सामने आने पर अलका लांबा ने कसा तंज, कहा- हर रोज एक नई बुलंदी को छूता हमारा भारत

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों पर अलका लांबा ने तंज कसा है। (फाइल फोटो)

Highlightsगुरुवार को देश में कोरोना के 45 हजार, 720 मामले आए हैं। कांग्रेस की नेता अलका लांबा ने इशारों ही इशारों में देश की नरेंद्र मोदी सरकार पर तंज कसा है।

नई दिल्लीः भारत में कोविड-19 के हर रोज रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं, जिसको लेकर हर कोई हैरान है। गुरुवार को देश में कोरोना के 45 हजार, 720 मामले आए हैं और एक दिन में रिकॉर्ड 1129 मौतें हुई हैं। इसको लेकर कांग्रेस की नेता अलका लांबा ने इशारों ही इशारों में देश की नरेंद्र मोदी सरकार पर तंज कसा है। 

उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई का ट्वीट रिट्वीट करते हुए लिखा, 'हर रोज एक नई बुलंदी को छूता हमारा भारत...बधाई।' बता दें, जब से देश लॉकडाउन के बाद अनलॉक होना शुरू हुआ है तब से बहुत तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। देश में तीन दिन के अंदर ही कोविड-19 के मामले 11 लाख से 12 लाख के पार पहुंच गए हैं।  

मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में अब कोविड-19 के 12 लाख, 38 हजार, 635 मामले हैं, जिनमें से 7 लाख, 82 हजार, 606 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। देश में अभी 4 लाख, 26 हजार, 167 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है। देश में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर अभी 63.18 प्रतिशत है। कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 

सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में आए कोरोना के मामले

आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में सामने आए 45 हजार, 720 मामलों में से सबसे अधिक 10,576 मामले महाराष्ट्र में सामने आए। इसके बाद तमिलनाडु में 5,849, कर्नाटक में 4,764, उत्तर प्रदेश में 2,300, पश्चिम बंगाल में 2,291, तेलंगाना में 1,554, बिहार में 1,417, असम में 1,390, दिल्ली में 1,227, ओडिशा में 1,078, केरल में 1,038 और गुजरात में 1,020 मामले सामने आए। यह आंकड़ा नए मामलों का करीब 75 प्रतिशत है। 

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में 518 लोगों की मौत 

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 1,129 लोगों की मौत हुई है, उनमें से सबसे अधिक 518 लोग तमिलनाडु के थे। इसके बाद महाराष्ट्र में 280, आंध्र प्रदेश में 65, कर्नाटक में 55, पश्चिम बंगाल में 39, उत्तर प्रदेश में 34, दिल्ली में 29, गुजरात में 28, मध्य प्रदेश में 14, जम्मू-कश्मीर में 10, तेलंगाना और झारखंड में नौ-नौ, हरियाणा में आठ, असम, पंजाब तथा राजस्थान में छह-छह, ओडिशा में पांच, गोवा तथा उत्तराखंड में दो-दो, केरल, पुडुचेरी, त्रिपुरा और चंडीगढ़ में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। 

कोरोना की डेढ़ करोड़ से अधिक हुई जांचें 

देश में अभी तक कोविड-19 की 1.5 करोड़ से अधिक जांच हो चुकी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 22 जुलाई तक देश में 1,50,75,369 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 3,50,823 नमूनों की जांच बुधवार को ही की गई। 

Web Title: alka lamba slams on govt after coronavirus case crosses 12 lakh mark with highest single-day spike of 45720 new cases

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे