खड़से और पंकजा मुंडे पर होगी कार्रवाई, पार्टी विरोधी गतिविधियां सहन नहीं की जाएंगीः पाटिल

By भाषा | Published: December 13, 2019 07:27 PM2019-12-13T19:27:26+5:302019-12-13T22:01:08+5:30

पाटिल दक्षिणी महाराष्ट्र के सोलापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। भाजपा के दिवंगत दिग्गज नेता गोपीनाथ मुंडे की जयंती के उपलक्ष्य में पर्ली में गुरुवार को आयोजित एक रैली में पंकजा मुंडे और खड़से ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस पर निशाना साधा था।

Action will be taken on Khadse and Pankaja Munde, henceforth, anti-party activities will not be tolerated: Patil | खड़से और पंकजा मुंडे पर होगी कार्रवाई, पार्टी विरोधी गतिविधियां सहन नहीं की जाएंगीः पाटिल

यदि मैं पर्ली रैली में शामिल नहीं होता तो स्थिति और तनावपूर्ण होती।

Highlights गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा द्वारा पर्ली में आयोजित रैली में पाटिल स्वयं मौजूद थे। कई लोगों ने पर्ली रैली में शामिल न होने की सलाह दी थी और कहा था कि उन पर ‘‘अंडे फेंके जाएंगे।

एकनाथ खड़से और पंकजा मुंडे द्वारा महाराष्ट्र में पार्टी नेतृत्व के प्रति नाराजगी जताए जाने के एक दिन बाद प्रदेश भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि ‘‘पार्टी विरोधी गतिविधियां’’ सहन नहीं की जाएंगी।

पाटिल दक्षिणी महाराष्ट्र के सोलापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। भाजपा के दिवंगत दिग्गज नेता गोपीनाथ मुंडे की जयंती के उपलक्ष्य में पर्ली में गुरुवार को आयोजित एक रैली में पंकजा मुंडे और खड़से ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस पर निशाना साधा था।

पाटिल ने कहा, ‘‘अब से, पार्टी विरोधी गतिविधियां सहन नहीं की जाएंगी।’’ गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा द्वारा पर्ली में आयोजित रैली में पाटिल स्वयं मौजूद थे। पाटिल ने सोलापुर में कहा कि उन्हें कई लोगों ने पर्ली रैली में शामिल न होने की सलाह दी थी और कहा था कि उन पर ‘‘अंडे फेंके जाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘तस्वीर कुछ हद तक दुखद है, लेकिन यदि मैं पर्ली रैली में शामिल नहीं होता तो स्थिति और तनावपूर्ण होती। संवाद ने कई चीजें आसान कर दीं।’’ 

Web Title: Action will be taken on Khadse and Pankaja Munde, henceforth, anti-party activities will not be tolerated: Patil

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे