राखी बिड़लान दिल्ली विधानसभा की दूसरी बार निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित, राम निवास गोयल अध्यक्ष

By भाषा | Published: February 26, 2020 03:27 PM2020-02-26T15:27:29+5:302020-02-26T15:29:32+5:30

राखी बिड़लान इस पद पर लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुई हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगोलपुरी से विधायक बिड़ला के नाम का प्रस्ताव पेश किया। बिड़ला ने उपाध्यक्ष चुने जाने पर विधानसभा के सभी सदस्यों का आभार जताया। 

AAP’s Rakhi Birla unanimously elected as Deputy Speaker of Delhi Assembly | राखी बिड़लान दिल्ली विधानसभा की दूसरी बार निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित, राम निवास गोयल अध्यक्ष

राखी बिड़लान को बुधवार को निर्विरोध दिल्ली विधानसभा का उपाध्यक्ष चुना गया।

Highlightsरामनिवास गोयल को सर्वसम्मति से लगातार दूसरी बार दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए चुना गया थाबिड़लान ने उपाध्यक्ष चुने जाने पर विधानसभा के सभी सदस्यों का आभार जताया। 

आम आदमी पार्टी की विधायक राखी बिड़लान को बुधवार को निर्विरोध दिल्ली विधानसभा का उपाध्यक्ष चुना गया।

राखी बिड़लान इस पद पर लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुई हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगोलपुरी से विधायक बिड़ला के नाम का प्रस्ताव पेश किया। बिड़लान ने उपाध्यक्ष चुने जाने पर विधानसभा के सभी सदस्यों का आभार जताया। 

आम आदमी पार्टी के विधायक रामनिवास गोयल को सर्वसम्मति से सोमवार को लगातार दूसरी बार दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए चुना गया था। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अध्यक्ष पद के लिए गोयल के नाम का प्रस्ताव किया।

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि यह अच्छी चीज है कि सत्तारूढ़ और विपक्षी सदस्यों दोनों ने सर्वसम्मति से गोयल को अध्यक्ष पद के लिए चुना है। गोयल दिल्ली के शाहदरा से विधायक हैं।

Web Title: AAP’s Rakhi Birla unanimously elected as Deputy Speaker of Delhi Assembly

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे