पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का 79 की उम्र में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: February 5, 2023 01:45 PM2023-02-05T13:45:56+5:302023-02-05T13:48:43+5:30

Next

पाकिस्तान के सैन्य तानाशाह रहे और पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का दुबई में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। (फोटो: Twitter)

डेली पाकिस्तान की रिपोर्ट के अनुसार उनका निधन रविवार को दुबई में 'अमेरिकन अस्पताल' में हुआ। (फोटो: Twitter)

79 वर्षीय के परवेज मुशर्रफ की मृत्यु एमाइलॉयडोसिस (Amyloidosis) नामक बीमारी से हुई। (फोटो: Twitter)

1999 में देश में मार्शल लॉ लगाने के बाद मुशर्रफ पाकिस्तान के 10वें राष्ट्रपति बने थे। साल 2001-2008 तक मुशर्रफ पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे। जबकि 1998 से साल 2007 तक उन्होंने सेना प्रमुख का पद भी संभाला। (फोटो: Twitter)

परवेज मुशर्रफ को 1999 में भारत के साथ कारगिल युद्ध की शुरुआत करने का भी जिम्मेदार माना जाता हैं। (फोटो: Twitter)

मुशर्रफ का जन्म 11 अगस्त, 1943 को दिल्ली में हुआ था। 2016 से मुशर्रफ दुबई में रह रहे हैं। (फोटो: Twitter)