टीवी एक्ट्रेस एबिगेल पांडे के बाद अब आशका गोराडिया ने किया टॉपलेस योगा, इंस्टा पर मची खलबली

By ललित कुमार | Published: August 1, 2019 11:54 AM2019-08-01T11:54:26+5:302019-08-01T11:54:26+5:30

Next

टीवी एक्ट्रेस एबिगेल पांडे ने हाल ही में सोशल मीडिया पर टॉपलेस होकर योगा करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी, अब इसके बाद एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने भी टॉपलेस होकर योगा करते हुए अपने ऑफिसियल इंस्टा अकाउंट पर एक पिक शेयर की है।

आशका गोराडिया की इस देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने खूब तारीफ के पुल बांध दिए हैं, महज 2 घंटे पहले शेयर की गई इस तस्वीर को अब तक 6 हजार से भी ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

आशका इससे पहले भी कई बार अपने पति ब्रेंट ग्लोब के साथ योगा करते हुए ढेर सारी पिक्स शेयर कर चुकी हैं।

आशका हमेशा से ही अपनी फिटनेस और खूबसूरती का खास ध्यान रखती हैं।

आशका टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 6 की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं।

आशका इन दिनों टीवी सीरियल 'डायन' में अपना जलवा बिखेर रही हैं।

आशका ने लॉन्ग टाइम रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2017 में अपने विदेशी बॉयफ्रेंड ब्रेंट ग्लोब के साथ शादी कर ली थी।

आशका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, उनके फैंस भी इस तरह की बोल्ड पिक्स का इंतजार बेताबी से करते रहते हैं।