टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का 46 साल की उम्र में निधन, जिम करते हुए आया हार्ट अटैक

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: November 11, 2022 05:06 PM2022-11-11T17:06:12+5:302022-11-11T17:08:11+5:30

Next

लोकप्रिय टीवी अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन हो गया है। वह 46 वर्ष के थे। (फोटो: इंस्टाग्राम)

सिद्धांत जिम में वर्कआउट करते समय अभिनेता गिर गए, जिसके बाद उनका निधन हो गया। (फोटो: इंस्टाग्राम)

सूर्यवंशी के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। टीवी जगत के लिए यह दु:खद खबर हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

सिद्धांत को पहले आनंद कहा जाता था। उन्होंने हाल ही में अपना नाम बदलकर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी कर लिया था। (फोटो: इंस्टाग्राम)

सिद्धांत ने कुसुम, कसौटी जिंदगी की, ममता, कृष्ण अर्जुन, भाग्यविधाता, विरुद्ध, सूर्यपुत्र कर्ण, वारिस जैसे टीवी शो में देखा गया था। (फोटो: इंस्टाग्राम)

लोकप्रिय टीवी अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने 11 नवंबर को अंतिम सांस ली। (फोटो: इंस्टाग्राम)