खतरों के खिलाड़ी 11 : फिनाले की रेस से बाहर हुईं सना मकबूल

By वाणी श्रीवास्तव | Published: September 13, 2021 11:29 AM2021-09-13T11:29:51+5:302021-09-13T12:07:16+5:30

Next

रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 जल्द ही अपने फिनाले तक पहुंच जाएगा। फिलाने की तरफ जैसे जेसे शो बढ़ रहा है, खिलाड़ी धीरे-धीरे शो से बाहर होते जा रहे हैं। इस हफ्ते शो का सेमी फाइनल था, जिसमे दो लोगों को एलिमिनेट होना था। जहां एक ओर शनिवार के दिन अभिनव शुक्ला एलिमिनेट हुए वही रविवार के दिन सना मकबूल शो से बाहर हो गईं।

सना मकबूल सेमीफाइनल में श्वेता तिवारी और वरुण सूद के खिलाफ खेल रही थीं। सना मकबूल ने टास्क में अच्छा परफॉर्म किया लेकिन बाकी दोनों प्रतियोगियों ने बाजी मार ली, जिसके बाद उन्हें खतरों के खिलाड़ी 11 से बाहर जाना पड़ा। शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने सना मकबूल की काफी तारीफ की।