36 साल बाद एक बार फिर माता सीता के रूप में नजर आई दीपिका चिखलिया, फैंस बोले- 'प्रणाम माता'

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: March 29, 2023 02:23 PM2023-03-29T14:23:37+5:302023-03-29T14:26:35+5:30

Next

रामानंद सागर का सीरियल 'रामायण' को लोगों आज भी काफी ज्यादा पसंद करते हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

1987 में जब 'रामायण' सीरियल को लोगो ने पहली बार देखा तो बच्चे, बूढ़े, औरते, आदमी सब टीवी की ओर दौड़े चले जाते थे। (फोटो: इंस्टाग्राम)

ऐसा ही माहौल तीन साल पहले 28 मार्च, 2020 कोरोना महामारी के समय लगे लॉकडाउन में दिखा जब 'रामायण' का टीवी पर प्रसारण किया गया था। (फोटो: इंस्टाग्राम)

रामानंद सागर की 'रामायण' में अरुण गोविल ने भगवान राम का तो दीपिका चिखलिया ने माता सीता का किरदार निभाया था और आज भी लोग इन दोनों कलाकारों को इसी रूप में जानते हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

36 साल बाद दीपिका चिखलिया माता सीता के रूप में नजर आईं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

दीपिका चिखलिया अपने इंस्टाग्राम पर विडियो शेयर की है जिसमे वह माता सीता के भगवा वस्त्र पहने नजर आईं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

लॉकडाउन में 'रामायण' सीरियल का टीवी पर दोबारा प्रसारण के तीन साल पूरे होने पर दीपिका चिखलिया ने खास वीडियो शेयर किया हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

इस खास वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, 'यह वही साड़ी है जो मैंने लव कुश कांड के दौरान पहनी थी'। (फोटो: इंस्टाग्राम)

दीपिका की इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे है, एक यूजर ने लिखा, 'सुबह-सुबह दर्शन हो गए आपके'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'प्रमाण माता।' (फोटो: इंस्टाग्राम)