सात जन्मों के बंधन में बंधी काम्या पंजाबी, देखें शादी की कुछ अनदेंखीं फोटो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 11, 2020 01:11 PM2020-02-11T13:11:21+5:302020-02-11T13:11:21+5:30

Next

छोटे पर्दे की फेमस एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने अपने बॉयफ्रेंड शलभ दांभ संग शादी के बंधन में बंध गई हैं।

काम्या ने आज यानि 10 फरवरी को सात फेरे लिए हैं। काम्या ने आज अपनी नई जिंदगी में कदम रखे हैं।

शादी की तस्वीरों में लाल जोड़े के साथ काम्या ने हैवी ज्वैलरी को पहना, जिससे वह और भी सुंदर लग रही थीं। मांग टीका और नथनी पहने दुल्हन बनीं काम्या पंजाबी का ब्राइडल लुक देखते ही बनता है।

रेड ब्राइडल लहंगे के साथ रेड लिपस्टिक और गोल्डन बिंदी में दुल्हन बनी काम्या काफी खूबसूरत लग रही हैं।

क्रीम और गोल्डन शेरवानी पहने, सिर पर पगड़ी और सेहरा बांधे शलभ धूम-धाम से बारात लेकर काम्या के घर पहुंचे थे।

काम्या की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर आते ही छा गई हैं।

शादी से पहले काम्या की सगाई, हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें सामने आईं।

काम्या की वेडिंग फंक्शन्स की सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अभी तक छाई हुई हैं।

खास बात ये है कि काम्या और शलभ ने बीते साल 10 फरवरी से ही एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था और अब एक साल बाद दोनों ने शादी के लिए भी उसी दिन को चुना है।

काम्‍या टीवी के सुपरहिट सीरियल 'शक्ति: अस्तित्‍व के एहसास की' में प्रीतो के किरदार में नजर आती हैं।