भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का ग्रीन ड्रेस में दिखा दिलकश अंदाज, देखें वायरल तस्वीरें

By शैलेश कुमार भक्त | Published: April 9, 2021 07:46 AM2021-04-09T07:46:09+5:302021-04-09T07:48:57+5:30

Next

हाल ही में मोनालिसा ने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जो बहुत तेजी से वायरल हो रही हैं। मोनालिसा भोजपुरी जगत की बेहद खूबसूरत और लोकप्रिय अदाकारा हैं।

इन तस्वीरों में मोनालिसा ग्रीन ड्रेस में बेहद खूबसूरत अंदाज में पोज देते नजर आ रही हैं। मोनालिसा के फैन्स उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं।

मोनालिसा बिग बॉस के सीजन 10 में बतौर प्रतिभागी नजर आ चुकी हैं।

मोनालिसा ने भोजपुरी के साथ-साथ बंगाली, कन्नड़, हिन्दी और तमिल फिल्मों में काम किया है।

मोनालिसा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1999 को ओड़िया फिल्म जय श्री राम से किया था।

मोनालिसा ने 2005 में पहली बॉलीवुड फिल्म ब्लैकमेल में काम की थी।

मोनालिसा की सबसे सफल फिल्मों में भोले शंकर, रंगभूमि और प्रतिज्ञा हैं।

मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर 4.3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।