अनिल कपूर की भतीजी शनाया कपूर ने ब्लैक स्विमसूट में दिखाया ग्लैमरस अंदाज, वायरल तस्वीरें बटोर रही हैं सुर्खियां

By शैलेश कुमार भक्त | Published: April 8, 2021 12:40 PM2021-04-08T12:40:38+5:302021-04-08T12:44:24+5:30

Next

हाल ही में शनाया कपूर ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर बेहद ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में शनाया कपूर ब्लैक स्विमसूट में बेहद ग्लैमरस अंदाज में सिजलिंग पोज देते नजर आ रही हैं।

शनाया कपूर एक बार फिर से अपनी ग्लैमरस फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुईं है। शनाया कपूर बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी और अनिल कपूर की भतीजी है।

इन फोटोज में शनाया ब्लैक मोनॉकनी पहने नज़र आ रही हैं। लोगों को डेब्यू से पहले शनाया का यह ग्लैमरस अंदाज़ खूब पसंद आ रहा है।

शनाया कपूर ने अपने इस लुक के लिए चेक ओरवरकोट भी कैरी किया है। ये कोट उन्होंने पहना नहीं है बल्कि स्टाइलिश अंदाज में पकड़ा हुआ है।

इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटोशूट में शनाया जितनी ग्लैमरस दिख रही हैं। उतनी ही खूबसूरत भी लग रही हैं।

शनाया ने अपनी ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- 'बता नहीं सकती हूं लेकिन एक गाना जरूर खोज सकती हूं जो बयां कर सकता है'।

शनाया कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शनाया कपूर के इंस्टाग्राम पर 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।